मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने पीपल, गुलमोहर और कदंब के पौधे रोपे

Peepal, Gulmohar and Kadamba.

 

भोपाल, 21 अगस्त| मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में पीपल, गुलमोहर और कदंब के पौधे रोपे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के साथ सामाजिक कार्यकर्ता तथा जनप्रतिनिधि राहुल कोठारी ने अपने जन्म-दिवस पर पौधे लगाए।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के साथ सामाजिक कार्यकर्ता दुर्गेश केसवानी और जेसीआई ग्वालियर राइजिंग स्टार के अध्यक्ष नितिन गुप्ता ने भी पौधरोपण किया। आकाश बरूआ, अभिषेक त्रिपाठी, अतुल शर्मा, बंटी सिंघल, प्रफुल्ल गुप्ता एवं अभिनव सिंह चौहान पौध-रोपण में शामिल हुए।

Exit mobile version