जिसे मलाल है उसे गुलाल लगाकर सारे मलाल मिटाएंगे – रामेश्वर शर्मा

हिंदू नववर्ष उत्सव की तैयारी प्रारंभ कर्मश्री की पहली बैठक संपन्न

कर्मश्री की बैठक का आयोजन, हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हजारों कार्यकर्ताओं के साथ विधायक रामेश्वर शर्मा ने कर्मश्री की बैठक की, बोले – होली पूरे उत्साह के साथ मनाएंगे।

भोपाल। रविवार को कर्मश्री संस्था के अध्यक्ष एवं भोपाल की हुजूर विधानसभा से विधायक रामेश्वर शर्मा द्वारा कर्मश्री के आगामी आयोजनों को लेकर वृहद बैठक का आयोजन किया गया। भोपाल के पॉलिटेक्निक चौराहे स्थित मानस भवन में आयोजित बैठक में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता सम्मिलित हुए जहां विधायक शर्मा ने उनसे होली मिलन एवं हिन्दू नववर्ष के अवसर पर होने वाले आयोजनों को लेकर चर्चा की। बता दें कि हर वर्ष की तरह इस बार भी कर्मश्री द्वारा हिन्दू नववर्ष के शुभारंभ पर अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस सम्मेलन में देश के प्रख्यात कवियों के काव्यपाठ के साथ हजारों-हजार श्रोता सम्मिलित होते हैं। हिन्दू नववर्ष 29 मार्च को है, जिसकी तैयारियों को लेकर भी श्री शर्मा ने कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया।

इस दौरान विधायक रामेश्वर शर्मा ने नर्मदा परिक्रमा कर लौटे करुणाधाम आश्रम के महंत श्री सुदेश शांडिल्य जी महाराज का अभिनंदन किया। बैठक में गुफा मंदिर के महंत श्री श्री 1008 रामप्रवेश दास जी महाराज, श्री विमलदास त्यागी जी महाराज, श्री अनिलानंद जी महाराज भी उपस्थित रहे जिनका विधायक शर्मा ने अभिनंदन कर आशीर्वाद लिया।

उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि – हमारी होली आ रही है, हमारी संस्कृति का एक विशिष्ट पर्व आ रहा है। इस उत्सव को अकेले ना मनाएं। क्योंकि उत्सव का मतलब ही सामूहिक रूप से मनाने से है। इसलिए होली धूमधाम से और समाज को साथ लेकर मनाएं। हम सामूहिकता में विश्वास रखते हैं तभी तो हालहि में संगम के तट पर 66 करोड़ हिन्दू पहुंचे थे। सभी ने एकसाथ माँ गंगा में स्नान किए। यह देश हमारा है, सिर्फ अपने घर को ही घर मानेंगे तो नष्ट हो जाएंगे। अकेले रहोगे तो सुरक्षित नहीं रहोगे , एक रहोगे तो सेफ रहोगे। इस देश को, इस सृष्टि को अपना घर मानना है। इसलिए होली का यह पर्व उमंग और उत्साह के मनाएं, जिससे मलाल है उसको गुलाल लगाकर सारे मलाल मिटा दो।

होली के बाद आगे हिन्दू नववर्ष ‘गुड़ी पड़वा’ भी आ रहा है। इसे पूरे उल्लास के साथ मनाइए। गुड़ी पड़वा का दिन सृष्टि का निर्माण दिवस भी है। ब्रह्मा जी ने सृष्टि का निर्माण इसी दिन किया था। आज हम देखते हैं कि किसी का इतिहास 1600 साल का है किसी का 1200 साल का है, लेकिन हमारा कई करोड़ साल का इतिहास है।

विधायक शर्मा ने कहा कि – हमें उनका भी अभिनंदन करना चाहिए जिन्होंने अवध में श्रीराम मंदिर का निर्माण कराया है। सरकारों में वो लोग याद रहते हैं जो इसिहास बनाते हैं। कश्मीर से धरा 370 का हटना, काशी विश्वनाथ कोरिडोर बनना ये ऐतिहासिक कदम है। अब जल्द ही मथुरा में भी बांसुरी बजेगी। उन्होंने आगे कहा कि – भारत की धरती को बारंबार प्रणाम करो। यह धरती है जिस पर  श्रीराम ने सिर नवाया, यह वही धरती है जिसे कान्हा ने जीभ से चाटा था, यह वही धरती है जिस पर विवेकानन्द ने विदेश से वापस आकर सिर नवाया था।

उन्होंने आगे कहा कि – आज भी कई लोगों को औरंगजेब महान दिख रहा है, अरे बेईमानों कान खोल कर सुन लो यह सनातन की धरती है। औरंगजेब यहां जमीन नहीं पा सकता।

Exit mobile version