उमा भारती ने राहुल गांधी से कहा – POK में निकालें Bharat Jodo Yatra, तभी जुड़ेगा भारत

 

 

भारतीय जनता पार्टी (BJP) की वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती (Uma Bharti attack Rahul Gandhi) ने राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि देश में इस यात्रा की कोई जरूरत नहीं है। भारती ने इसी के साथ हिंदू धर्म को लेकर एक बयान दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास भगवान राम, हनुमान या हिंदू धर्म पर ‘पेटेंट’ नहीं है और कोई भी उन पर विश्वास कर सकता है, लेकिन हमारी आस्था राजनीतिक लाभ से परे है।

 

भारती ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के मकसद पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा, भारत कहां टूट रहा है? भारती ने कहा कि भाजपा नीत राजग सरकार ने अनुच्छेद 370 (जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे को समाप्त करना) को हटा दिया है और भारत को पूरा जोड़ दिया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को यह यात्रा पीओके में करनी चाहिए। उन्होंने यह भी दावा किया कि 2023 के मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों में कांग्रेस का सफाया हो जाएगा।

Exit mobile version