पीथमपुर म.प्र. की
- रेडक्रॉस इकाइयों के निर्वाचन की हो नियमित व्यवस्था : श्री पटेल
- भगवान महावीर का जीवन मानवता के कल्याण और समाज में नैतिक मूल्यों की स्थापना के लिए प्रेरणास्त्रोत: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल
- स्मार्ट पीडीएस एक मई से लागू करना प्रस्तावित : खाद्य मंत्री श्री राजपूत
- भगवान महावीर ने समाज को सत्य, अहिंसा और त्याग का मार्ग दिखाया : उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा
- पार्थ योजना 9 स्थानों से होगी शुरू : लगभग 450 बच्चे होंगे लाभान्वित
- केन्द्रीय मंत्री श्री शाह 13 अप्रैल को करेंगे राज्य स्तरीय सहकारिता सम्मेलन में शिरकत
- हमें आने वाली पीढ़ी के उज्जवल, सुगम भविष्य के लिए आज चिंतन करने की आवश्यकता है : प्रभारी मंत्री श्री पटेल
- जल की बूंद-बूंद का संरक्षण करें : मंत्री श्री सिलावट
- नौ संकल्प नई ऊर्जा का बनेंगे स्त्रोत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- ग्लोबल स्किल पार्क की सभी सीटें भरी जाएं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- प्रदेश में 360 मटेरियल रिकवरी फेसिलिटीज से सूखे कचरे का हो रहा प्र-संस्करण
- भारत के महानिर्माण में प्रत्येक नागरिक, संस्था और संगठन की भूमिका महत्वपूर्ण: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल
- राष्ट्रीय राजमार्ग-34 के उन्नयन से प्रदेश में बेहतर कनेक्टिविटी होगी सुनिश्चित: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- नवकार महामंत्र विश्व में सद्भाव और शांति की स्थापना का प्रभावी सूत्र: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) में तकनीकी शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि पीथमपुर मध्यप्रदेश की औद्योगिक एवं रोजगार देने वाली राजधानी बन गया है। यहाँ बड़े पैमाने पर उद्योग स्थापित हुए हैं और उद्योगों के लिये निवेश आने का क्रम जारी है। यहाँ बेटियों के लिये अलग से महिला उद्यमी पार्क बनाया जा रहा है।
मुख्यमंत्री चौहान पीथमपुर में रोजगार दिवस और “एक जिला-एक उत्पाद” कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने 1371 करोड़ रूपये के विकास कार्यों की सौगात दी और 3 लाख 19 हजार युवाओं को स्व-रोजगार से जोड़ने के लिये 2577 करोड़ रूपये की ऋण राशि का वितरण किया। साथ ही महाराणा प्रताप और शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण किया। मुख्यमंत्री ने महिला उद्यमी पार्क का भूमि-पूजन कर 21 महिला उद्यमियों को भूमि आवंटन-पत्र भी सौंपे।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश में सांस्कृतिक मूल्यों की स्थापना के लिये सांस्कृतिक पुनरुत्थान के कार्य शुरू हो गये हैं। वाग्देवी की प्रतिमा, जो इस समय इंगलैंड में है, को पुन: मध्यप्रदेश लाने के प्रयास किये जा रहे हैं। कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। उज्जैन में श्री महाकाल लोक बनाया गया है। ओंकारेश्वर में आदि शंकराचार्य की प्रतिमा स्थापना का कार्य चल रहा है।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार और स्व-रोजगार देने के लिये रात-दिन एक कर रही है। अगले एक वर्ष में एक लाख रिक्त सरकारी पदों पर भर्ती की जायेगी। नवम्बर माह में 40 हजार रिक्त पदों में भर्ती के लिये विज्ञापन जारी हो जायेंगे।