हम सभी धर्मों का आदर करते हैं, पर सनातन का अपमान नहीं सहन होगा – मुख्यमंत्री शिवराज सिंह

insult to Sanatan will not be tolerated

 

उज्जैन, 11 सितंबर | मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने आज कहा कि हम सभी धर्मों का आदर करते हैं, लेकिन किसी को सनातन का अपमान नहीं करना चाहिए और ये सहन भी नहीं होगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह यहां प्रदेश में अच्छी बारिश की कामना पूरी होने पर श्री महाकालेश्वर मंदिर में विशेष पूजन-अर्चन के लिए आए थे। इसके बाद उन्होंने संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कहा कि सनातन धर्म आज से नहीं है, इसका ना आदि था, ना अंत है।

सनातन पर अंगुली उठाने वाले इसके पहले भी हुए हैं। कई लोगों ने हमारे देश पर हमले किए, पर वो सनातन संस्कृति को समाप्त नहीं कर पाए। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति अद्भुत है। वसुधैव कुटुंबकम से लेकर सर्वे भवंतु सुखिन: तक, सब कुछ हिंदुत्व में है। भौतिकता की अग्नि में चल रही विश्व मानवता को शांति पथ का दर्शन सनातन ही दे सकता है। हम सभी धर्मों का आदर करते हैं, पर किसी को सनातन का अपमान नहीं करना चाहिए, ये सहन भी नहीं होगा।



Contact List Chief Electoral Officer (CEO) Madhya Pradesh





madhya pradesh assembly constituency name list

Digital Marketing Consultant in Kolar road Bhopal - 8305411120



Previous articleश्रीराम के बाद भगवान शिव का किरदार निभायेंगे प्रभास
Next articleशेयर बाजार में तेजी का रुख बरकरार, पहली बार 20,000 के पार हुआ निफ्टी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here