भगवान महाकाल से प्रदेशवासियों के लिये की मंगलकामना
भोपाल, 11 सितम्बर | मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने भगवान महाकालेश्वर मंदिर में प्रदेश में उत्तम वर्षा के लिए विगत दिनों की गई प्रार्थना और मनोकामना पूर्ण होने पर आज सपत्निक पूजा-अर्चना की। उन्होंने बाबा महाकाल का षाडशोपचार पूजन वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने भगवान महाकाल से संपूर्ण प्रदेश की समृद्धि और प्रदेशवासियों की खुशहाली के लिये मंगल की कामना की। पूजन में पुत्र कुणाल सिंह चौहान भी शामिल हुए। गर्भगृह में पं.प्रदीप गुरू, पं.दिलीप गुरू आदि ने पूजन-अर्चन सम्पन्न कराया। तत्पश्चात नन्दी हॉल में पं.घनश्याम पुजारी, पं.प्रदीप गुरू, पं.सत्यनारायण शर्मा सहित लगभग 71 पुजारियों ने पूजन कराया।
जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, सांसद अनिल फिरोजिया, पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. सत्यनारायण जटिया, विधायक पारस जैन, बहादुर सिंह चौहान, महापौर मुकेश टटवाल, सभापति कलावती यादव, पूर्व सांसद चिन्तामणि मालवीय, विवेक जोशी, विशाल राजौरिया, इकबाल सिंह गांधी, संजय अग्रवाल, पूर्व विधायक दिलीप सिंह शेखावत, जगदीश अग्रवाल, आदि उपस्थित थे।
भक्तगणों ने 51 लाख रु. का चेक भेंट किया
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को श्री महाकालेश्वर मन्दिर में भगवान महाकाल का पूजन-अर्चन के बाद नन्दी मण्डपम में मुम्बई से आये भक्तों ने 51 लाख रुपये का चेक भेंट किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने चेक महाकाल मन्दिर प्रबंध समिति को सौंपा।
Contact List Chief Electoral Officer (CEO) Madhya Pradesh
madhya pradesh assembly constituency name list