नासा की चेतावनी नए साल में धरती पर मंडरा रहा खतरा

नासा की चेतावनी नए साल में धरती पर मंडरा रहा खतरा में कई ऐसी खगोलीय वस्तुएं हैं, जिनके बारे में लोग कम जानते हैं। इनमें से एस्टेरॉयड ऐसे खगोलीय पिंड है, जो लगातार धरती के करीब से गुजर रहे हैं। अब नासा ने एक चेतावनी जारी की है। एजेंसी के अनुसार, धरती की ओर 72 फीट के क्षुद्रग्रह आने वाला है। इसकी गति 21,744 किमी प्रति घंटा है।

 

नासा ने 2022 YR1 एस्टेरॉयड के पृथ्वी के पास से गुजरने की बात कही है। अंतरिक्ष एजेंसी की आधिकारिक वेबसाइट पर इसके बारे में जानकारी दी गई है। क्षुद्रग्रह का आकार प्लेन के जितना बड़ा बताया जा रहा है। यह 1 जनवरी 2023 को पृथ्वी के पास से गुजरेगा।

 

पृथ्वी के करीब से गुजरेगा

नासा की जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी के अनुसार, एस्टेरॉयड का साइज 72 फीट है। यह 21744 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से धरती की ओर आ रहा है। नासा ने कहा है कि इससे धरती पर कोई खतरा नहीं है। यह धरती के करीब से गुजर जाएगा। जब लोग न्यू ईयर के जश्न में डूबे होंगे, तब यह पृथ्वी के सबसे करीब से गुजरेगा।

Previous articleकई नियम नए साल में बदल जाएंगे
Next articleमध्य प्रदेश में महाराष्ट्र के डेढ़ सौ गांव के लोग होना चाहते हैं शामिल