मनीष यादव प्रदेश सचिव नियुक्त 

 

भोपाल, अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश यादव एवं कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बलवीर यादव , युवा विंग प्रदेश अध्यक्ष पुष्पेन्द्र यादव की अनुसंसा अनुसार भोपाल नीलबड़ निवासी मनीष यादव को पुनः प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी दी गई हैं।

मनीष यादव छात्र जीवन से ही अनेक जिम्मेदारियों को निभाते आ रहे हैं इसके पूर्व यादव प्रदेश छात्र महामंत्री का पद का निर्वाहन कर चुके हैं। यादव को प्रदेश सचिव नियुक्त होने पर समाज के लोगो ने साथ ही उनके चाहने वालों और मित्रों ने उन्हें बधाईया दी।

मनीष यादव ने बताया फरवरी में होने वाले अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियों में पूरी जिम्मेदारी और मेहनत के साथ जुटेंगे और अधिवेशन को उत्साह के साथ मनाएंगे।

Previous articleKolar crime news: कोलार क्षेत्र में 10 वीं के छात्र ने खुद को गोली मारी
Next articleMP Congress : नववर्ष में अध्‍यक्ष जीतू पटवारी बनाएंगे मध्‍य प्रदेश कांग्रेस की नई टीम