पीथमपुर म.प्र. की
- नागरिकों की सुरक्षा के लिये वाहनों की फिटनेस की जाँच के लिये चलाएं अभियान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- बेतवा नदी के संरक्षण और शुद्धिकरण के लिए आईआईटी के विशेषज्ञ बना रहे डीपीआर
- स्कूल शिक्षा को भारतीय मूल्यों, संस्कृति आधारित शिक्षा से जोड़ने के लिये किये गये प्रभावी प्रयास
- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने निर्माणाधीन पीडब्ल्यूडी भवन का किया निरीक्षण
- जिद, जुनून एवं जज़्बे से बड़े से बड़े लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल
- मध्यप्रदेश की धरती पर अब नहीं बचेंगे नक्सली : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने मंदसौर के नारायणगढ़ में 2 करोड़ 32 लाख के निर्माण कार्यों का किया लोकार्पण
- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने वरिष्ठ पत्रकार डॉ. के. विक्रम राव के निधन पर शोक व्यक्त किया
- मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने पत्रकार डॉ. विक्रम राव के निधन पर दु:ख व्यक्त किया
- भगवान बुद्ध के आदर्शों का अनुसरण करने वाला एकमात्र देश है भारत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने गोविंदपुरा क्षेत्र की कॉलोनियों का भ्रमण कर सुनीं रहवासियों की समस्याएं
- नर्सिंग है साक्षात ईश्वर की सेवा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं
- संतों का जीवन अनुकरणीय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में संत कंवर राम की प्रतिमा का अनावरण कर समारोह को संबोधित किया।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि पीथमपुर मध्यप्रदेश की औद्योगिक एवं रोजगार देने वाली राजधानी बन गया है। यहाँ बड़े पैमाने पर उद्योग स्थापित हुए हैं और उद्योगों के लिये निवेश आने का क्रम जारी है। यहाँ बेटियों के लिये अलग से महिला उद्यमी पार्क बनाया जा रहा है।
मुख्यमंत्री चौहान पीथमपुर में रोजगार दिवस और “एक जिला-एक उत्पाद” कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने 1371 करोड़ रूपये के विकास कार्यों की सौगात दी और 3 लाख 19 हजार युवाओं को स्व-रोजगार से जोड़ने के लिये 2577 करोड़ रूपये की ऋण राशि का वितरण किया। साथ ही महाराणा प्रताप और शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण किया। मुख्यमंत्री ने महिला उद्यमी पार्क का भूमि-पूजन कर 21 महिला उद्यमियों को भूमि आवंटन-पत्र भी सौंपे।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश में सांस्कृतिक मूल्यों की स्थापना के लिये सांस्कृतिक पुनरुत्थान के कार्य शुरू हो गये हैं। वाग्देवी की प्रतिमा, जो इस समय इंगलैंड में है, को पुन: मध्यप्रदेश लाने के प्रयास किये जा रहे हैं। कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। उज्जैन में श्री महाकाल लोक बनाया गया है। ओंकारेश्वर में आदि शंकराचार्य की प्रतिमा स्थापना का कार्य चल रहा है।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार और स्व-रोजगार देने के लिये रात-दिन एक कर रही है। अगले एक वर्ष में एक लाख रिक्त सरकारी पदों पर भर्ती की जायेगी। नवम्बर माह में 40 हजार रिक्त पदों में भर्ती के लिये विज्ञापन जारी हो जायेंगे।