भोपाल, 20 जून/ मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कहा कि प्रदेश में धर्मांतरण का कुचक्र नहीं चलने दिया जाएगा और ऐसे असामाजिक तत्वों को ऐसा सबक सिखाएंगे कि पूरा देश याद रखेगा। श्री चौहान ने यहां संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कहा कि अगर कोई भी गड़बड़ करेगा, तो ऐसा सबक सिखाएंगे कि पूरा देश याद रखेगा। हम प्रदेश में धर्मांतरण का कुचक्र नहीं चलने देंगे। गुंडागर्दी और दादागिरी नहीं चलने दी जाएगी। ऐसे असामाजिक तत्वों और गुंडों को किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ा जाएगा। प्रदेश की राजधानी भोपाल का एक वीडियो साेशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें कुछ युवक एक युवक के गले में पट्टा डालकर उसे कुत्ते की तरह भौंकने पर मजबूर कर रहे थे। वीडियो के अंत में पीड़ित युवक ये कहते हुए भी सुनाई दे रहा था कि उसे छोड़ दिया जाए और वो ‘मियां भाई’ बनने के लिए तैयार है। इसके बाद इस वीडियो के तार कथित तौर पर धर्मांतरण से भी जुड़ गए थे। इस वीडियो के संज्ञान में आते ही कल मुख्यमंत्री श्री चौहान ने नाराजगी व्यक्त करते हुए पुलिस कमिश्नर भोपाल और कलेक्टर भोपाल को सख्त निर्देश दिए कि अपराधियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई कर नजीर पेश की जाए। मुख्यमंत्री के निर्देश पर अपराधियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की जा रही है। वहीं तीनों अपराधियों के घर पर बुलडोजर की कार्रवाई भी करते हुए अतिक्रमण तोड़ दिया गया। मामले में अब तक चार लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
रक्षाबंधन से पहले महिलाओं को तोहफा, आज जारी होगी महतारी वंदन की 31वीं किस्त
News Update - 0
छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज, 25 अगस्त को महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त की राशि जारी करेंगे। मुख्यमंत्री बालोद...
सीएम योगी का रायबरेली को बड़ा तोहफा, 879 करोड़ की 346 विकास परियोजनाओं की...
News Update - 0
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को रायबरेली दौरे के दौरान जिले को 879 करोड़ रुपये से अधिक की 346 विकास परियोजनाओं...
अनुसूचित जाति (SC) समुदाय के लिए गुजरात में PM-AJAY के लिए विशेष मॉनिटरिंग यूनिट
गांधीनगर, 18 अगस्त 2026: गुजरात सरकार ने अनुसूचित जाति (SC) समुदाय के सामाजिक-आर्थिक सशक्तीकरण के लिए केंद्र की प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना (PM-AJAY)...
महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता पर CM साय का जोर, स्व-सहायता समूहों को मिल रहे...
News Update - 0
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने पर सरकार के विशेष फोकस को दोहराया है।...
सफाई कर्मचारियों के लिए Missed Call Facility अब आसानी से दर्ज होगी Complaint
नई दिल्ली। सफाई कर्मचारियों की गरिमा, सुरक्षा और सामाजिक अधिकारों को केंद्र में रखते हुए राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग (NCSK) रविवार, 23 अगस्त 2026...
























