सीएम शिवराज सिंह चौहान पहुंचे उज्जैन, महाकाल की सवारी में होंगे शामिल

CM Shivraj Singh Chouhan reached Ujjain, will participate in Mahakal ride

उज्जैन। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने पत्नी साधना सिंह, पुत्र कार्तिकेय सिंह एवं कुणाल सिंह के साथ आज श्रावण माह के तृतीय सोमवार को उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर में महाकाल भगवान का अभिषेक किया। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने सबके कल्याण, स्वास्थ्य, सुखमय जीवन के लिए संपूर्ण सृष्टि के कल्याण के साथ-साथ जीव चराचर के कल्याण की भी कामना की।

महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी अभिषेक शर्मा (बाला गुरु), पुरोहित सुभाष शर्मा ने विधि-विधान से पूजन-अभिषेक कराया। साथ ही वे महाकाल महालोक के कार्यों की समीक्षा भी कर सकते हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह, पत्नी साधना सिंह और बेटे कार्तिकेय के साथ उज्जैन पहुंचे, वे यहां महाकाल की सवारी में शामिल होंगे।

इन रूपों में नजर आएंगे भगवान महाकाल

भगवान महाकाल चांदी की पालकी में चंद्रमौलेश्वर, हाथी पर मनमहेश व गरुड़ रथ पर शिव तांडव रूप में सवार होकर भक्तों को दर्शन देने निकलेंगे।

शाम 4 बजे होगी सवारी की शुरुआत

मंदिर सम‍ित‍ि से म‍िली जानकारी के अनुसार महाकाल मंदिर से शाम 4 बजे शाही ठाठ बाट के साथ सवारी की शुरुआत होगी। मंदिर के मुख्य द्वार पर सशस्त्र बल की टुकड़ी राजा को सलामी देगी। इसके बाद पालकी कोटमोहल्ला चौराहा, गुदरी, बक्षी बाजार, कहारवाड़ी होते हुए शाम 4.30 बजे मोक्षदायिनी शिप्रा के रामघाट पहुंचेगी।

महाकाल पेढ़ी पर पालकी को विराजित करेंगे

यहां महाकाल पेढ़ी पर पालकी को विराजित किया जाएगा। पश्चात पुजारी भगवान महाकाल का शिप्रा जल से अभिषेक कर पूजा अर्चना करेंगे। पूजन पश्चात सवारी रामानुजकोट, कार्तिकचौक, ढाबारोड, टंकी चौराहा, छत्रीचौक, गोपाल मंदिर, पटनी बाजार होते हुए शाम 7.15 बजे पुन: मंदिर पहुंचेगी।

Previous articleजनता का सुख-दुख मेरा सुख-दुख : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह
Next articleलघु उद्यमी, सीखो-कमाओ योजना में युवाओं को जोड़ें- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह