Farmer Protest: दिल्ली-फाजिल्का टोल प्‍लाजा किसानों के कब्जे से हुआ लाखों का नुकसान, बिना पर्ची कटाए गुजरे वाहन

Delhi-Fazilka toll plaza by farmers

 

Farmers Protest 2024: पंजाब में किसानों को धरना करते हुए पांच दिन हो गए। केंद्र के साथ उनकी बातचीत भी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है। वह अभी भी दिल्ली चलो आंदोलन की जिद को लेकर हरियाणा बॉर्डर पर बैठे हुए हैं।

टोल कंपनी को हुआ लाखों का नुकसान

संयुक्त किसान मोर्चा ने किसानों की मांगों को लेकर शनिवार को माहूआना में दिल्ली-फाजिल्का राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित टोल प्लाजा पर धरना दिया। उन्होंने वहां बैठकर टोल फ्री कर दिया, जिससे टोल कंपनी को लाखों का नुकसान उठाना पड़ा। कई वाहन बिना पर्ची कटाए ही निकल गए।

किसानों ने कहा- हम पर दागे आंसू गैस के गोले

किसान नेता गुरतेज सिंह खुड्डियां, नछत्तर सिंह चन्नू, गुरदेव रोड़ांवाली, सुखदेव सिंह, गुरसेवक आधनियां, दविंदर ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों पर अत्याचार कर रही है। वह हमारी मांगों को नहीं मान रही, बल्कि हम पर हरियाणा बॉर्डर पर आंसू गैस के गोले दाग कर रोका जा रहा है।

Previous articleRajkumar Santoshi News: फिल्म डायरेक्टर राजकुमार संतोषी को लगा बड़ा झटका! कोर्ट ने सुनाई दो साल की सजा, भरना होगा इतना जुर्माना
Next articleJain Muni Vidyasagar Maharaj: जैन मुनि आचार्य विद्यासागर महाराज ने ली समाधि, अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाब, छत्‍तीसगढ़ में राजकीय शोक घोषित