सैलानियों के लिए बड़ी ख़बर, कोलार डेम के दो दरवाजे खुले

 

भोपाल। शनिवार रविवार के पहले शुक्रवार हुई बारिश ने बारिश का मजा लेने घूमने फिरने वालों के लिए फिर कोलार की तरफ रुख करने का सायरन बजा दिया।

राजधानी के अधिकांश हिस्से को पानी सप्लाई करने वाले कोलार डैम के दो गेट आज खोल दिए गए। कैचमेंट एरिया सीहोर जिले में लगातार तेज बारिश होने के चलते गेट खोलने पड़े। यह पहली बार है, जब कोलार डैम के गेट खोले गए हैं। रात को रह रह कर शहर के तमाम हिस्सों में तेज बारिश हो रही है। इसके चलते कई कॉलोनियों में बिजली गुल हो गई।

कोलार डैम से पानी छोड़े जाने के बाद जलसंसाधन विभाग ने कोलार नदी और आसपास के गांव के लोगों को पहले से अलर्ट कर दिया है। डैम इंचार्ज हर्षा जैनवाल ने बताया कि शुक्रवार सुबह 8 बजे तक डैम में पानी का स्तर 1498.22 फीट था, जो एक ही घंटे में 1499.40 फीट तक पहुंच गया। इसके बाद भी पानी की आवक लगातार जारी रही।भारी बारिश के कारण जलस्तर मेंटेन करने के लिए डैम के गेट खोले गए हैं।

भोपाल में शुक्रवार सुबह से मौसम खुला था। दिनभर धूप खिली रही। शाम को मौसम बदला और बादल छा गए। रात करीब साढ़े 8 बजे गरज-चमक के साथ बारिश होने लगी। बारिश के साथ तेज हवाएं भी चली। शहर के कई इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया। कई कॉलोनियों में बिजली गुल होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

 

Previous articleगोवंशी से भरे वाहन सहित दो आरोपित गिरफ्तार, एक फरार
Next articleपचमढ़ी मानसून मैराथन 23 जुलाई को