कोलार पहाड़ी मंदिर में मनाया गया पूर्व एल्डरमैन कैलाश मीणा का जन्मदिन

भोपाल, सोमवार को कोलार के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पहाड़ी मंदिर में भगवान भोलेनाथ और शेरा वाली माता मंदिर में पूजन और भोग लगाकर कोलार नगर पालिका में एल्डरमैन (पार्षद) रहे वरिष्ठ भाजपा नेता कैलाश मीना का जन्मदिन मनाया गया। पूजन और भोग के बाद कार्यक्रम में मुख्य अथिति रहे विधायक रामेश्वर शर्मा सहित उपस्थित सैकड़ो गणमान्य नागरिकों ने दाल बाफले लड्डू का एक साथ बैठकर लुफ्त उठाया।

कैलाश मीना को क्षेत्र में दादा के नाम से जाना जाता है। दादा को 55 वें जन्मदिन पर बधाई देने क्षेत्र के सभी पार्षद, भाजपा के मंडल अध्यक्ष, कार्यकर्ता, हुजूर विधानसभा क्षेत्र के पंच, सरपंच और प्रशासनिक अधिकारियों सहित कर्मचारी पहुंचे।

Previous articleइंदौरी खिलाड़ियों के भरोसे मध्य प्रदेश की उम्मीदें
Next articleतो क्या कांग्रेस बना रही है मीडिया खबर से चुनावी हवा?