भारतीय जनता पार्टी सेवा पखवाड़ा के तहत कल भाजपा प्रदेश कार्यालय में पैरालंपिक खिलाड़ियों का करेगी सम्मान

भारतीय जनता पार्टी द्वारा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। सेवा पखवाड़े के तहत कल मंगलवार को शाम 6 बजे भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में पैरालंपिक खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा भाजपा प्रदेश कार्यालय में 24 सितंबर को सेवा पखवाड़े के तहत पैरालंपिक खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे। हाल ही में संपन्न हुए पैरा ओलम्पिक में शामिल खिलाड़ियों पूजा ओझा, कपिल परमार, प्राची यादव एवं रूबीना फ्रांसिस के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उनका सम्मान किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से भारतीय जनता पार्टी सेवा पखवाड़ा मना रही है, जो राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती 2 अक्टूबर तक मनाया जाएगा।

Previous articleभारतीय सेना को मजबूत करने में सैनिक स्कूल महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
Next articleमौजूदा राज्य सरकार की गलत नीतियों के कारण झारखंड पिछड़ता जा रहा – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव