चिली के राष्ट्रपति गेब्रियल बोरिक फॉन्ट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नई दिल्ली में वार्ता करेंगे

चिली के राष्ट्रपति गेब्रियल बोरिक फॉन्ट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नई दिल्ली में वार्ता करेंगे
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज भारत की पांच दिवसीय यात्रा पर आए चिली के राष्ट्रपति गेब्रियल बोरिक फॉन्ट के साथ नई दिल्ली में वार्ता करेंगे और भारत-चिली संबंधों के सभी पहलुओं पर चर्चा करेंगे। चिली के राष्ट्रपति गेब्रियल बोरिक फॉन्ट राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से भी मिलेंगे, जो उनके सम्मान में भोज का आयोजन करेंगी।
राष्ट्रपति बोरिक के साथ एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी होगा, जिसमें मंत्री, सांसद, व्यापार संघ और भारत-चिली सांस्कृतिक संबंध से जुड़े प्रमुख चिली नागरिक शामिल होंगे। राष्ट्रपति के रूप में यह उनकी पहली भारत यात्रा होगी।
इस दौरान दौरान राष्ट्रपति बोरिक आगरा, मुंबई और बेंगलुरु भी जाएंगे। मुंबई और बेंगलुरु में वे राजनीतिक नेतृत्व, व्यापार और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों, स्टार्टअप, इनोवेटर्स और तकनीकी दिग्गजों से भी मिलेंगे। राष्ट्रपति बोरिक 5 अप्रैल को चिली लौट जाएंगे।

Previous articleमुख्यमंत्री डॉ. यादव उज्जैन के क्षिप्रा तट से करेंगे प्रदेशव्यापी जल संरक्षण अभियान की शुरुआत
Next articleराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु मुंबई में आरबीआई की 90वीं वर्षगांठ समारोह के समापन सत्र में शामिल होंगी