कोलार हिंदू उत्सव समिति के पदाधिकारियों ने विश्राम घाट के कर्मियों संग मनाई दीपावली
– विश्राम घाट के कर्मचारियों को दी सामग्री
भोपाल।
कोलार हिंदू उत्सव समिति के पदाधिकारियों द्वारा सोमवार को दिवाली पर्व के दौरान एक सामाजिक कार्य किया गया। पदाधिकारियों ने कोलार विश्राम घाट के कर्मचारियों को वस्त्र, मिठाई, पटाखे एवं प्रोत्साहन राशि देकर गोवर्धन पूजा एवं दीपावली की शुभकामनाएं दी। समिति के सचिव रवींद्र यति ने बताया कि दिवाली पर्व पर कोलार विश्राम घाट के कर्मचारियों द्वारा लगातार ड्यूटी की गई। ऐसे में इन परिवारों के साथ दिवाली पर्व मनाने का निर्णय समिति ने लिया था। ऐसे में लगातार कई सालों की तरह इस साल भी समिति के पदाधिकारी ने दिवाली में विश्राम घाट पहुंचकर यह नेक काम किया। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष महेश मीणा कोषाध्यक्ष अखिलेश शुक्ला, राजीव शर्मा, हरीश यादव, प्रकाश वर्मा, संतोष सेन, अवतार सिंह, बजरंग भगत सहित अनेक लोग मौजूद रहे। दरअसल, कोलार हिंदू उत्सव समिति का मानना है कि दीपावली पर सभी नागरिक अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ दिवाली पर्व मानते हैं। लेकिन विश्राम घाट के कर्मचारी आपात स्थिति में भी यहां तैनात रहकर लोगों को सुविधा प्रदान करते हैं। ऐसे समिति के सदस्य मिलकर यह उत्साह का त्यौहार इनके साथ मनाती है।


















