मुंबई 18 जुलाई| वैश्विक बाजार के मिलेजुले रुख के बीच स्थानीय स्तर पर इंफोसिस, रिलायंस, एनटीपीसी, एलटी और टीसीएस समेत 13 दिग्गज कंपनियों में हुई लिवाली बदौलत शेयर बाजार आज सार्वकालिक उच्चतम शिखर पर पहुंच गया। बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 205.21 अंक की उड़ान भरकर 66,795.14 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 37.80 अंक की तेजी लेकर 19,749.25 अंक पर रहा। वहीं, बीएसई का मिडकैप 0.18 प्रतिशत गिरकर 29,423.02 अंक और स्मॉलकैप 0.47 प्रतिशत लुढ़ककर 33,828.59 अंक पर आ गया। इस दौरान बीएसई में कुल 3548 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 1412 में लिवाली जबकि 2011 में बिकवाली हुई वहीं 125 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह निफ्टी की 21 कंपनियां हरे जबकि शेष 29 लाल निशान पर रही। बीएसई के आठ समूहों में तेजी का रुख रहा। इस दौरान आईटी 1.15, ऊर्जा 0.17, इंडस्ट्रियल्स 0.27, यूटिलिटीज 0.19, कैपिटल गुड्स 0.44, तेल एवं गैस 0.12, पावर 0.57 और टेक समूह के शेयर 1.13 प्रतिशत मजबूत रहे। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिलजुला रुख रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफटीएसई 0.24, जर्मनी का डैक्स 0.06 और जापान का निक्केई 0.32 प्रतिशत चढ़ गया जबकि हांगकांग के हैंगसेंग 2.05 और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.37 प्रतिशत लुढ़क गया।
रक्षाबंधन से पहले महिलाओं को तोहफा, आज जारी होगी महतारी वंदन की 31वीं किस्त
News Update - 0
छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज, 25 अगस्त को महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त की राशि जारी करेंगे। मुख्यमंत्री बालोद...
सीएम योगी का रायबरेली को बड़ा तोहफा, 879 करोड़ की 346 विकास परियोजनाओं की...
News Update - 0
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को रायबरेली दौरे के दौरान जिले को 879 करोड़ रुपये से अधिक की 346 विकास परियोजनाओं...
अनुसूचित जाति (SC) समुदाय के लिए गुजरात में PM-AJAY के लिए विशेष मॉनिटरिंग यूनिट
गांधीनगर, 18 अगस्त 2026: गुजरात सरकार ने अनुसूचित जाति (SC) समुदाय के सामाजिक-आर्थिक सशक्तीकरण के लिए केंद्र की प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना (PM-AJAY)...
महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता पर CM साय का जोर, स्व-सहायता समूहों को मिल रहे...
News Update - 0
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने पर सरकार के विशेष फोकस को दोहराया है।...
सफाई कर्मचारियों के लिए Missed Call Facility अब आसानी से दर्ज होगी Complaint
नई दिल्ली। सफाई कर्मचारियों की गरिमा, सुरक्षा और सामाजिक अधिकारों को केंद्र में रखते हुए राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग (NCSK) रविवार, 23 अगस्त 2026...
























