जम्मू : सोमवार, जून 17, 2024/ अमरनाथ यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवा की ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो गई है। अमरनाथजी श्राइन बोर्ड ने इस वर्ष 29 जून से होने वाली 52 दिन की अमरनाथ यात्रा के लिए बालटाल और पहलगाम दोनों यात्रा मार्गों के लिए यह सुविधा शुरू की है। बोर्ड की विज्ञप्ति के अनुसार अमरनाथ यात्रा 19 अगस्त को श्रावण पूर्णिमा – रक्षा बंधन पर संपन्न होगी। अधिकारियों ने बताया कि उत्तरी कश्मीर बालटाल मार्ग के लिए नीलग्राथ-पंजतरणी और पहलगाम के लिए पहलगाम-पंजतरणी मार्ग पर हेलीकॉप्टर सेवा उपलब्ध रहेगी। आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन बुकिंग की जा सकती है। श्राइन बोर्ड के अनुसार, श्रद्धालुओं को आफलाइन टिकट या प्राथमिकता उपलब्ध नहीं होगी, इसलिए बुकिंग पहले आओ पहले पाओ के आधार पर होगी। इसमें कोई बिचौलिया नहीं होगा। हर यात्री को यात्रा के दौरान अपने साथ अपना मूल फोटो पहचान प्रमाण पत्र साथ रखना होगा। श्रद्धालुओं को बुक किए गए स्लाट के समय से कम से कम 30 मिनट पहले संबंधित हेलीपैड पर पहुंचना होगा। वहीं, श्रीनगर और नीलग्राथ के बीच चार्टर बुकिंग भी उपलब्ध रहेगी।
रक्षाबंधन से पहले महिलाओं को तोहफा, आज जारी होगी महतारी वंदन की 31वीं किस्त
News Update - 0
छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज, 25 अगस्त को महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त की राशि जारी करेंगे। मुख्यमंत्री बालोद...
सीएम योगी का रायबरेली को बड़ा तोहफा, 879 करोड़ की 346 विकास परियोजनाओं की...
News Update - 0
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को रायबरेली दौरे के दौरान जिले को 879 करोड़ रुपये से अधिक की 346 विकास परियोजनाओं...
अनुसूचित जाति (SC) समुदाय के लिए गुजरात में PM-AJAY के लिए विशेष मॉनिटरिंग यूनिट
गांधीनगर, 18 अगस्त 2026: गुजरात सरकार ने अनुसूचित जाति (SC) समुदाय के सामाजिक-आर्थिक सशक्तीकरण के लिए केंद्र की प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना (PM-AJAY)...
महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता पर CM साय का जोर, स्व-सहायता समूहों को मिल रहे...
News Update - 0
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने पर सरकार के विशेष फोकस को दोहराया है।...
सफाई कर्मचारियों के लिए Missed Call Facility अब आसानी से दर्ज होगी Complaint
नई दिल्ली। सफाई कर्मचारियों की गरिमा, सुरक्षा और सामाजिक अधिकारों को केंद्र में रखते हुए राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग (NCSK) रविवार, 23 अगस्त 2026...
























