अयोध्या नगर इलाके में कल देर रात शराब के नशे में हंगामा करने से रोकना एक युवक को भारी पड़ गया। इससे नाराज से बदमाशों ने युवक के गले पर चाकू से हमला कर दिया और फरार हो गए। हमले में घायल युवक की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। अब पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमार कार्रवाई कर रही है। पुलिस के मुताबिक 30 वर्षीय मनोज चौरे अयोध्या नगर एक्सटेंशन इलाके में 84 एकड़ झंव्द्घग्गी बस्ती में रहता था। उसके घर के सामने एक झुग्गी है, जो लंबे समय से खाली पड़ी हुई है। उसमें कोई नहीं रहता है। रविवार की रात यहां पर प्रहलाद कुशवाह, राजू व प्रदीप नाम के युवक वहां पर आकर बैठ गए तथा शराब की पार्टी करना शुरू कर दी। उन्होंने यहां पर अंडे का आमलेट भी बनाया। युवकों को जब शराब का नशा हो गया तो झुग्गी के भीतर ही हंगामा करने लगे। इस दौरान तेज आवाज में यूजिक बजा रहे थे साथ ही जोर-जोर से गाली-गलौज कर रहे थे। उन्हें शोर करते-करते जब रात के डेढ़ बजे गए तो मनोज अपने भाई और बहन के साथ वहां पर पहुंचा और उसने शोर करने से मना किया। इसी बात को लेकर उनके बीच जमकर झगड़ा हो गया। झगड़े के बीच ही राजू और प्रदीप ने मनोज के हाथ पकड़ लिए और प्रहलाद ने उसके गले चाकू से वार कर दिया। गले में सामने की ओर चाकू लगने के कारण मनोज के गले से खून की धार बह गई। मनोज को लहुलूहान करने के बाद तीनों बदमाश मौके से भाग निकले। परिजन उसे लेकर जेपी अस्पताल पहुंचे, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। साथ ही पुलिस ने मृतक का शव बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आज पुलिस पीएम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप देगी। बताया जा रहा है कि आरोपी सागर जिले के रहने वाले है तथा संभव है कि सागर की ओर ही भागे होंगे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
रक्षाबंधन से पहले महिलाओं को तोहफा, आज जारी होगी महतारी वंदन की 31वीं किस्त
News Update - 0
छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज, 25 अगस्त को महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त की राशि जारी करेंगे। मुख्यमंत्री बालोद...
सीएम योगी का रायबरेली को बड़ा तोहफा, 879 करोड़ की 346 विकास परियोजनाओं की...
News Update - 0
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को रायबरेली दौरे के दौरान जिले को 879 करोड़ रुपये से अधिक की 346 विकास परियोजनाओं...
अनुसूचित जाति (SC) समुदाय के लिए गुजरात में PM-AJAY के लिए विशेष मॉनिटरिंग यूनिट
गांधीनगर, 18 अगस्त 2026: गुजरात सरकार ने अनुसूचित जाति (SC) समुदाय के सामाजिक-आर्थिक सशक्तीकरण के लिए केंद्र की प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना (PM-AJAY)...
महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता पर CM साय का जोर, स्व-सहायता समूहों को मिल रहे...
News Update - 0
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने पर सरकार के विशेष फोकस को दोहराया है।...
सफाई कर्मचारियों के लिए Missed Call Facility अब आसानी से दर्ज होगी Complaint
नई दिल्ली। सफाई कर्मचारियों की गरिमा, सुरक्षा और सामाजिक अधिकारों को केंद्र में रखते हुए राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग (NCSK) रविवार, 23 अगस्त 2026...
























