दिल्ली, भारतीय रेलवे कुछ विशेष कैटेगरी में वरिष्ठ नागरिक रियायत को बहाल करने की योजना बना रहा है. इसे कोविड के बाद ट्रेन सेवा शुरू होने के समय बंद कर दिया गया था. लोकसभा में चार संसद सदस्यों ने प्रश्न पूछा था कि क्या संसदीय स्थायी समिति ने 4 अगस्त 2022 को अपनी रिपोर्ट में स्लीपर क्लास और थर्ड एसी यात्रियों के लिए तत्काल यात्री के रूप में रेल यात्रियों को वरिष्ठ नागरिक रियायत बहाल करने की सिफारिश की है? इस पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जवाब दिया, “रेलवे पर स्थायी समिति ने स्लीपर क्लास और 3एसी में वरिष्ठ नागरिकों को रियायत की समीक्षा करने और विचार करने की सलाह दी है.इससे पहले, एक संसदीय समिति ने सिफारिश की थी कि वरिष्ठ नागरिक रियायतों की समीक्षा की जाए और कम से कम स्लीपर क्लास और एसी 3-टियर ट्रेन यात्रा के लिए “तत्काल” बहाल किया जाए. सिफारिश में आगे कहा गया कि समिति की इच्छा है कि वरिष्ठ नागरिकों को रियायत जो कोविड से पहले उपलब्ध थी उसे कम से कम स्लीपर और थर्ड एसी में यात्रा करने वालों सीनियर सिटीजन को दी जाए ताकि कमजोर और वास्तव में जरूरतमंद वरिष्ठ नागरिक इन वर्गों में सुविधा का लाभ उठा सकें.
रक्षाबंधन से पहले महिलाओं को तोहफा, आज जारी होगी महतारी वंदन की 31वीं किस्त
News Update - 0
छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज, 25 अगस्त को महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त की राशि जारी करेंगे। मुख्यमंत्री बालोद...
सीएम योगी का रायबरेली को बड़ा तोहफा, 879 करोड़ की 346 विकास परियोजनाओं की...
News Update - 0
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को रायबरेली दौरे के दौरान जिले को 879 करोड़ रुपये से अधिक की 346 विकास परियोजनाओं...
अनुसूचित जाति (SC) समुदाय के लिए गुजरात में PM-AJAY के लिए विशेष मॉनिटरिंग यूनिट
गांधीनगर, 18 अगस्त 2026: गुजरात सरकार ने अनुसूचित जाति (SC) समुदाय के सामाजिक-आर्थिक सशक्तीकरण के लिए केंद्र की प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना (PM-AJAY)...
महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता पर CM साय का जोर, स्व-सहायता समूहों को मिल रहे...
News Update - 0
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने पर सरकार के विशेष फोकस को दोहराया है।...
सफाई कर्मचारियों के लिए Missed Call Facility अब आसानी से दर्ज होगी Complaint
नई दिल्ली। सफाई कर्मचारियों की गरिमा, सुरक्षा और सामाजिक अधिकारों को केंद्र में रखते हुए राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग (NCSK) रविवार, 23 अगस्त 2026...
























