दुनिया के दो स्‍टेडियम की पिचों से नाखुश हुआ ICC

दुनिया के दो स्‍टेडियम की पिचों से नाखुश हुआ ICC
इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच हुए लॉर्ड्स टेस्ट की पिच से आईसीसी नाखुश है। उन्होंने लंदन में हुए इस टेस्ट की पिच को असंतोषजनक बताते हुए एक डीमेरिट पाइंट भी दिया है।

आईसीसी ने यही फैसला गद्दाफी स्टेडियम की पिच पर भी सुनाया है। लाहौर के इस स्टेडियम में पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का तीसरा वनडे मैच खेला गया था। इस पिच को भी असंतोषजनक बताते हुए इसे भी एक डीमेरिट पाइंट दिया गया।

रिपोर्ट में क्‍या बताया गया
लार्ड्स मामले में रिपोर्ट मैच रेफरी एंडी पायक्राफ्ट ने बनाई थी जबकि गद्दाफी स्टेडियम में ये काम ग्रेम ला ब्रूय ने किया। इन रिपोर्टों में मैच अधिकारियों और कप्तानों द्वारा जताई गई चिंता भी शामिल थी।

पायक्राफ्ट ने लिखा कि लार्ड्स की पिच में पूरे टेस्ट के दौरान बहुत ज्यादा सीम मूवमेंट देखने को मिला। कई बार गेंद बहुत ज्यादा नीची भी रही। पिच की वजह से बल्ले के मुकाबले गेंद का पलड़ा बहुत ज्‍यादा भारी हो गया था।

Previous articleममता सरकार के फैसले को बदलेंगे CM शुभेन्दु अधिकारी
Next articleटीवी के बाद ओटीटी पर राज करेंगी Ekta Kapoor