एशियन गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर PM मोदी ने जताया गर्व, कहा- देश को मिली अपार खुशी

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय दल को बधाई दी है। उन्होंने खिलाड़ियों की मेहनत, जुनून और खेल भावना की सराहना करते हुए कहा कि भारतीय खिलाड़ियों ने पूरे समर्पण के साथ देश का प्रतिनिधित्व किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कहा कि एशियन गेम्स के समापन के साथ वह भारतीय दल के प्रत्येक सदस्य को बधाई देते हैं। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों ने दृढ़ संकल्प, जुनून और शानदार खेल भावना के साथ भारत का प्रतिनिधित्व किया।

पीएम मोदी ने सभी पदक विजेताओं को भी बधाई देते हुए कहा कि उनके प्रदर्शन ने देश को अपार खुशी दी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इन खेलों से आने वाले वर्षों में भारत के खिलाड़ी और बड़ी उपलब्धियां हासिल करने के लिए प्रेरित होंगे।

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में कुल 85 पदक जीते, जिनमें 21 स्वर्ण, 27 रजत और 37 कांस्य पदक शामिल हैं। भारत पदक तालिका में चौथे स्थान पर रहा। यह एशियन गेम्स के इतिहास में भारत का दूसरा सर्वश्रेष्ठ पदक प्रदर्शन रहा।

प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि एशियन गेम्स की उपलब्धियां देश में जमीनी स्तर पर खेलों को और मजबूत करने में योगदान देंगी।

Previous articleजस्टिस भुइयां की टिप्पणी पर सियासत तेज, कांग्रेस ने CEC ज्ञानेश कुमार पर साधा निशाना
Next articleबस्तर में चर्च निर्माण को लेकर ग्राम सभा का बड़ा फैसला, जमीन देने से किया इनकार