भोपाल में अवैध नशे के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई, 625 पाव शराब जब्त

भोपाल। अवैध नशे के कारोबार और शराब के अवैध परिवहन के खिलाफ आबकारी विभाग ने विशेष अभियान चलाकर दो स्थानों पर कार्रवाई की। इस दौरान 625 पाव देशी शराब और एक वाहन जब्त किया गया। जब्त सामग्री और वाहन की कुल अनुमानित कीमत 1.66 लाख रुपये बताई गई है।
पहली कार्रवाई में शाहजहांनाबाद निवासी किशन चांडालिया (28) को वाहन से 300 पाव देशी शराब का अवैध परिवहन करते पकड़ा गया। आरोपी को जेल भेज दिया गया। दूसरी कार्रवाई में कान्हासैया-सेवनिया ओंकारा मार्ग पर तुलसीराम (49) के कब्जे से 325 पाव देशी शराब बरामद की गई।
कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देश पर आबकारी विभाग ने यह कार्रवाई की। विभाग ने अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण और बिक्री के खिलाफ जिलेभर में अभियान जारी रखने की बात कही है।

Previous articleINSPIRE-SHE Scholarship 2026: साइंस की पढ़ाई के लिए सालाना ₹60 हजार, रिसर्च पर अतिरिक्त ₹20 हजार; 7 दिसंबर तक आवेदन
Next articleWhatsApp Group Limit: अब एक ग्रुप में जुड़ सकेंगे 1500 सदस्य, 1024 की पुरानी सीमा खत्म