बठिंडा, पंजाब में बठिंडा मिलिट्री स्टेशन के अंदर बुधवार तड़के फायरिंग की घटना हुई, जिसमें सेना के चार जवान शहीद हो गये।सेना के प्रवक्ता ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि मिलिट्री स्टेशन के अंदर तड़के लगभग 04:35 बजे फायरिंग हुई जिसमें चार जवान शहीद हो गयेे। उन्होंने बताया कि सेना की त्वरित कार्रवाई टीम ने सारे क्षेत्र की घेराबंदी कर दी है। किसी भी व्यक्ति को क्षेत्र के अंदर या बाहर नहीं जाने दिया जा रहा है।यह घटना एक तोपखाना इकाई में हुई, जहां सेना के चार जवानों ने गोली लगने से दम तोड़ दिया। अन्य कर्मियों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है और संपत्ति की क्षति की भी सूचना नहीं मिली है।सहायक पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) एसपीएस परमार ने बताया कि यह आंतकवादी घटना नहीं है। उन्होंने बताया कि सेना की तरफ से आधिकारिक जानकारी मिलने पर ही पक्के तौर पर कुछ कहा जा सकेगा। इलाके को सील कर दिया गया है और मामले के तथ्यों को स्थापित करने के लिए सेना पंजाब पुलिस के साथ संयुक्त जांच कर रही है। दो दिन पहले एक इंसास राइफल और 28 कारतूसों के गायब होने के मामले को भी ध्यान में रखते हुए घटना की सभी कोणों से जांच की जा रही है।सेना के एक अधिकारी ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए मीडिया से अफवाहों से बचने और अटकलों से दूर रहने का अनुरोध किया है।
रक्षाबंधन से पहले महिलाओं को तोहफा, आज जारी होगी महतारी वंदन की 31वीं किस्त
News Update - 0
छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज, 25 अगस्त को महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त की राशि जारी करेंगे। मुख्यमंत्री बालोद...
सीएम योगी का रायबरेली को बड़ा तोहफा, 879 करोड़ की 346 विकास परियोजनाओं की...
News Update - 0
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को रायबरेली दौरे के दौरान जिले को 879 करोड़ रुपये से अधिक की 346 विकास परियोजनाओं...
अनुसूचित जाति (SC) समुदाय के लिए गुजरात में PM-AJAY के लिए विशेष मॉनिटरिंग यूनिट
गांधीनगर, 18 अगस्त 2026: गुजरात सरकार ने अनुसूचित जाति (SC) समुदाय के सामाजिक-आर्थिक सशक्तीकरण के लिए केंद्र की प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना (PM-AJAY)...
महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता पर CM साय का जोर, स्व-सहायता समूहों को मिल रहे...
News Update - 0
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने पर सरकार के विशेष फोकस को दोहराया है।...
सफाई कर्मचारियों के लिए Missed Call Facility अब आसानी से दर्ज होगी Complaint
नई दिल्ली। सफाई कर्मचारियों की गरिमा, सुरक्षा और सामाजिक अधिकारों को केंद्र में रखते हुए राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग (NCSK) रविवार, 23 अगस्त 2026...
























