श्रीलंका के क्रिकेटर मुथैया मुरलीधरन के 51वें जन्मदिन पर फिल्म निर्माण कंपनी ‘मूवी ट्रेन मोशन पिक्चर्स’ ने उनकी बायोपिक ‘800’ का पहला मोशन पोस्टर जारी किया। निर्माताओं ने सोमवार को फिल्म का पोस्टर सोशल मीडिया मंच ट्विटर पर साझा करते हुए लिखा, ‘‘ 22 गज की पिच से परे उनकी कहानी पेश करते हुए हमें गर्व है।’’ फिल्म का लेखन व निर्देशन एम. एस. श्रीपति ने किया है। इसमें मुरलीधरन का किरदार अभिनेता मधुर मित्तल ने निभाया है। मुथैया मुरलीधरन के टेस्ट क्रिकेट में 800 विकेट लेने के रिकार्ड के मद्देनजर फिल्म का नाम ‘800’ रखा गया है। मुरलीधरन ने अपने करियर में 133 टेस्ट, 350 एकदिवसीय और 12 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। उन्होंने क्रिकेट के सबसे लंबे प्रारूप (टेस्ट क्रिकेट) में 800 विकेट, एकदिवसीय क्रिकेट में 534 और टी-20 क्रिकेट में 13 विकेट अपने नाम किए। वह 1996 में श्रीलंका की एकदिवसीय विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा भी थे। यह फिल्म, तमिल, तेलुगु और हिंदी भाषा में रिलीज की जाएगी।
रक्षाबंधन से पहले महिलाओं को तोहफा, आज जारी होगी महतारी वंदन की 31वीं किस्त
News Update - 0
छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज, 25 अगस्त को महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त की राशि जारी करेंगे। मुख्यमंत्री बालोद...
सीएम योगी का रायबरेली को बड़ा तोहफा, 879 करोड़ की 346 विकास परियोजनाओं की...
News Update - 0
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को रायबरेली दौरे के दौरान जिले को 879 करोड़ रुपये से अधिक की 346 विकास परियोजनाओं...
अनुसूचित जाति (SC) समुदाय के लिए गुजरात में PM-AJAY के लिए विशेष मॉनिटरिंग यूनिट
गांधीनगर, 18 अगस्त 2026: गुजरात सरकार ने अनुसूचित जाति (SC) समुदाय के सामाजिक-आर्थिक सशक्तीकरण के लिए केंद्र की प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना (PM-AJAY)...
महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता पर CM साय का जोर, स्व-सहायता समूहों को मिल रहे...
News Update - 0
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने पर सरकार के विशेष फोकस को दोहराया है।...
सफाई कर्मचारियों के लिए Missed Call Facility अब आसानी से दर्ज होगी Complaint
नई दिल्ली। सफाई कर्मचारियों की गरिमा, सुरक्षा और सामाजिक अधिकारों को केंद्र में रखते हुए राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग (NCSK) रविवार, 23 अगस्त 2026...
























