दिग्विजय सिंह 17 फरवरी से निकलेंगे मध्यप्रदेश विधानसभा-2023 चुनावी रण में

भोपाल, प्रदेश में लंबे से मध्य आंच में चल रही चुनावी राजनीति अब पूरी तरह तपिश देने वाली होने वाली है।

गर्मा गरम तंज, रणनीति से भरे बयानों से समसायिक घटना क्रम को सुर्ख करने में राजनीतिक अखाड़े के उस्ताद, सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह विधानसभा चुनाव के रण 2023 की शुरुआत भोपाल लोकसभा क्षेत्र में आने वाली भोपाल जिले के बैरसिया व गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र में 17 फरवरी से दौरा कर करेंगे। इसी के साथ उनका प्रदेशभर में सघन दौरा कार्यक्रम चालू हो जायेगा। माना जाता है 2018 के विधानसभा चुनाव से पहले दिग्विजय सिंह ने नर्मदा परिक्रमा कर कांग्रेस को सत्ता दिलाई थी लेकिन इस साल 2023 में होने वाले चुनाव को लेकर दिग्विजय सिंह सभी 230 सीटों पर पहुंचने की तैयारी में हैं.

 

कांग्रेस के संघर्षशील नेता युवा नेता राहुल राठौड़ ने जानकारी देते हुए बताया है की प्रदेश में पूरी कांग्रेस एकजुट है और हमारे अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के दिशा निर्देशों पर हम एकजुटता के साथ कार्य कर रहे है। जैसा हमे ज्ञात हुआ है पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह 17 फरवरी से प्रदेशव्यापी दौरा शुरू कर रहे है जिससे कांग्रेस में मजबूती आयेगी, युवाओं में जोश बढेगा।

Previous articleसर्वधर्म सी सेक्टर में सड़क निर्माण में भेदभाव और समानता के अधिकार का उल्लंघन करने की जानकारी देता लेटर लिखा वकील ने
Next articleAir India एयरोस्पेस कंपनी Airbus से 250 नए विमान खरीदेगी