चिकित्सकों की हड़ताल के बीच प्रशासन व्यस्थाएं सुचारू करने में जुटा

doc

भोपाल, इंदौर, 03 मई (वार्ता) मध्यप्रदेश में आज शासकीय अस्पतालों के चिकित्सकों की हड़ताल के बीच प्रशासन व्यवस्थाएं सुचारू करने में जुटा है। इसी क्रम में भोपाल संभागायुक्त माल सिंह और कलेक्टर आशीष सिंह ने स्थानीय हमीदिया अस्पताल में मोर्चा संभाला।मरीजों को कोई समस्या नहीं हो इसके लिए दाेनों आला अधिकारियों ने हमीदिया अस्पताल और कमला नेहरू चिकित्सालय की ओपीडी सेवाओं, सोनोग्राफी समेत अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

Previous articleबजरंग दल पर प्रतिबंध की कांग्रेस की घोषणा पर शिवराज ने कमलनाथ से मांगा जवाब
Next articleझागरिया खुर्द गायत्री आश्रम में 24 मई से सप्त दिवसीय गायत्री यज्ञ और श्रीमद् भागवत महापुराण की कथा