मोदी ने भक्तों से पूरे पुट्टापर्थी जिले को डिजिटल अर्थव्यवस्था में बदलने का किया आग्रह
दिल्ली, 04 जुलाई/ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को भक्तों से पूरे आंध्र प्रदेश के पुट्टापर्थी जिले को डिजिटल अर्थव्यवस्था में बदलने का आग्रह किया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (वीसी) के जरिए पुट्टापर्थी में साईं हीरा ग्लोबल कन्वेंशन सेंटर का आज उद्घाटन किया। श्री माेदी ने इस मौके पर अपने संबोधन में इस बात पर जोर दिया कि दुनिया में होने वाले वास्तविक समय(रियल टाइम) के 40 प्रतिशत ऑनलाइन लेनदेन भारत में हो रहे हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि यदि हर कोई इस संकल्प को पूरा करने के लिए एकजुट होते है तो पूरे पुट्टापर्थी जिले को श्री सत्य साईं बाबा की अगली जयंती तक डिजिटल बना दिया जाएगा। प्रधानमंत्री ने कहा, “ देखा गया परिवर्तन प्रत्येक सामाजिक वर्ग के योगदान का परिणाम है। ग्लोबल काउंसिल जैसे संगठन भारत के बारे में अधिक जानने और दुनिया से जुड़ने का एक प्रभावी माध्यम हैं।” श्री मोदी ने खुशी जताई कि आज उनके मिशन का विस्तार हो रहा है और देश को साईं हीरा ग्लोबल कन्वेंशन सेंटर के नाम से एक नया प्रमुख कन्वेंशन सेंटर मिल रहा है। उन्होंने कहा, “श्री सत्य साईं का आशीर्वाद और प्रेरणा आज हमारे साथ है।” उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि कि नया केंद्र आध्यात्मिकता और आधुनिकता के वैभव का अनुभव कराएगा। केंद्र में सांस्कृतिक विविधता और एक वैचारिक भव्यता शामिल है। यह आध्यात्मिकता और शैक्षणिक कार्यक्रमों पर चर्चा का केंद्र बिंदु बन जाएगा और विद्वानों और विशेषज्ञों का साथ मिलेगा।
प्रधानमंत्री ने कहा कि कोई भी विचार तब सबसे प्रभावशाली होता है जब वह कार्रवाई के रूप में आगे बढ़ता है। श्री मोदी ने आयोजन की थीम ‘अभ्यास और प्रेरणा’ की सराहना की और इसे प्रभावी और प्रासंगिक बताया। उन्होंने समाज के नेताओं द्वारा अच्छे आचरण के महत्व पर जोर दिया क्योंकि समाज उनका अनुसरण करता है। श्री सत्य साईं का जीवन इसका जीवंत उदाहरण है और ‘आज भारत भी अपने कर्तव्यों को प्राथमिकता देते हुए आगे बढ़ रहा है।उन्होंने कहा,“ आजादी की सदी की ओर बढ़ते हुए हमने अमृत काल को ‘कर्तव्य काल’ का नाम दिया है। इन प्रतिज्ञाओं में हमारे आध्यात्मिक मूल्यों के मार्गदर्शन के साथ-साथ भविष्य के संकल्प भी शामिल हैं। इसमें विकास भी है और विरासत भी।”
भोपाल | KOLAR18.COM | Social Welfare & Education News
कॉलेज और विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने...
पेंशन, छात्रवृत्ति, महिला कल्याण, दिव्यांगजन सहायता और गरीब परिवारों के लिए प्रमुख सरकारी योजनाओं की संक्षिप्त जानकारी
उत्तर प्रदेश में सामाजिक कल्याण योजनाओं का दायरा...
गुजरात। गुजरात सरकार ने बर्दा वन्यजीव अभयारण्य (Barda Wildlife Sanctuary) में रहने वाले मालधारी परिवारों के स्वैच्छिक पुनर्वास के लिए नई योजना की घोषणा...
विशेष जानकारी | मन की बात
पहले 14 मिनट के प्रसारण से 100वें एपिसोड और 2026 के आधिकारिक
रेडियो आर्काइव तक की महत्वपूर्ण तारीखें।
शुरुआत
3 अक्टूबर 2014
अवसर
विजयादशमी
पहला...