मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के साथ जनप्रतिनिधियों ने किया पौधारोपण

representatives planted sapling

 

भोपाल , 03 अक्टूबर | मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में आज पीपल, नीम और गुलमोहर के पौधे रोपे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के साथ जनप्रतिनिधि श्री ईश्वर सिंह पवार ने अपने जन्म दिवस पर पौधा लगाया। जगदीश पवार, दुर्गेश गोस्वामी, रामचरण दांगी और जसवंत कुमार भी साथ थे। जनप्रतिनिधि शैलेंद्र पोरिया ने भी अपने जन्म दिवस पर पौधरोपण किया, उनकी पत्नी खुशबू और बेटियाँ कुमारी धानी व कुमारी श्री ने भी पौधे रोपे।

Previous articleआधे घंटे में 2 बार भूकंप के तेज झटके, दिल्ली-NCR, यूपी, उत्तराखंड में दहशत
Next articleमुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने जिलों के जन सेवा मित्रों से किया वर्चुअल संवाद