मुरैना में भीषण सड़क हादसे में 30 से यात्री घायल

njured in a horrific

 

मुरैना

प्रदेश के मुरैना में एक भीषण सड़क हादसे में 30 से यात्री घायल हो गए हैं और 12 से ज्यादा यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। आगरा-दिल्ली नेशनल हाइवे पर सिविल लाइन थाना के सिकरोदा नहर के पास एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में बस में सवार करीब 30 से ज्यादा यात्री घायल हो गए। वहीं इनमे से 12 यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। बस में सवार सभी यात्री ग्वालियर से मेंहदीपुर बालाजी के दर्शन करने के लिए जा रहे थे।

Previous articleलोकसभा चुनाव के बीच पुलिस को बड़ी सफलता
Next articleभाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा आज प्रदेश के दौरे पर ,सीएम रहेंगे साथ