दशहरा पर्व पर मुख्यमंत्री चौहान ने निवास में की पूजा-अर्चना

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दशहरा पर्व पर मुख्यमंत्री निवास में पूजा-अर्चना की। उन्होंने विजयादशमी पर हवन, शस्त्र और वाहन पूजनकर अधिकारी-कर्मचारियों को दशहरा के पावन पर्व की बधाई दी। मुख्यमंत्री चौहान ने असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की विजय के प्रतीक दशहरा पर्व की प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए सभी के सुखी और समद्ध जीवन की कामना की है। मुख्यमंत्री चौहान की धर्मपत्नी साधना सिंह, निवास कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी सहित सुरक्षा स्टाफ शामिल हुआ।

Previous articleउज्जैन दशहरा मैदान में मुख्यमंत्री रावण दहन कार्यक्रम में शामिल हुए
Next articleपीपल, कचनार और पितोडिया के मुख्यमंत्री चौहान ने पौधे लगाए