वेंटिलेटर पर हैं सलमान खान के पिता सलीम खान

वेंटिलेटर पर हैं सलमान खान के पिता सलीम खान
सलमान खान के पिता सलीम खान को मंगलवार सुबह अस्पताल में एडमिट कराया गया था. वहीं दिग्गज स्क्रीन राइटर के हॉस्पिटल में एडमिट होन की खबर मिलते ही तमाम सेलेब्स उन्हें देखने के लिए अस्पताल पहुंचे. आज भी कई सितारे सलीम खान का हाल-चाल लेने हॉस्पिटल पहुंच रहे हैं. वहीं इस बीच लीलावती अस्पताल ने सलीम खान का मेडिकल बुलेटिन जारी कर उनका हेल्थ अपडेट भी दे दिया है.

सलीम खान का इलाज कर रहे डॉक्टर जलील पारकर ने दिग्गज स्क्रीन राइटर का हेल्थ अपडेट जारी करते हुए बताया कि उनको मिनिमियल ब्रेन हैमरेज हुआ था और जिसमें सर्जरी की जरूरत नहीं होती है. वे दवाई से रिकवर कर रहे हैं लेकिन एज की वजह से उनकी रिकवरी स्लो है.

मेडिकल बुलेटिन में ये भी बताया गया है कि सलमान खान के पिता सलीम खान को फिलहाल आईसीयू में ही वेंटिलेटर पर रखा गया हैं और उन्हें कल वेंटिलेटर से हटाया जाएगा. वहीं उनकी रिकवरी को देखते हुए ही डिस्चार्ज करने का फैसला लिया जाएगा.

Previous articleभारत में दिखा रमजान का चांद, गुरुवार को पहला रोजा
Next article13 छक्के, 11 चौके, 220 के स्ट्राइक रेट से शिवम दुबे ने ठोका तूफानी अर्धशतक