ईरान पर अमेरिका ने किए हवाई हमले

ईरान पर अमेरिका ने किए हवाई हमले
पश्चिम एशिया में एक बार फिर तनाव खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है. अमेरिका और ईरान के बीच पिछले महीने हुए युद्धविराम पर संकट गहरा गया है. मंगलवार को अमेरिका ने ईरान के खिलाफ नए सैन्य हमलों की शुरुआत कर दी, साथ ही ईरानी तेल की अंतरराष्ट्रीय बिक्री के लिए दी गई अहम छूट भी रद्द कर दी. यह कार्रवाई स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तीन व्यावसायिक जहाजों पर हुए हमलों के बाद की गई है.

अमेरिकी सैन्य कमान (CENTCOM) ने ईरान पर युद्धविराम का उल्लंघन करने और क्षेत्रीय सुरक्षा को खतरे में डालने का आरोप लगाया है. वहीं ईरान ने अमेरिकी कार्रवाई को युद्धविराम समझौते का उल्लंघन बताते हुए कड़ी प्रतिक्रिया दी है.

Previous articleमुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इंडोनेशिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से अलंकृत किए जाने पर दी बधाई
Next articleगुरुवार को सर्वार्थ सिद्धि योग का महासंयोग, 4 राशियों की खुलेगी लॉटरी