Sawan Maha: ललिता नगर में 9 अगस्त को होगा संगीतमय सुंदरकांड पाठ, शिव महापुराण का वितरण

भोपाल। कोलार रोड स्थित ललिता नगर के सोमेश्वर महादेव एवं मनोकामनेश्वर पंचमुखी हनुमान मंदिर में 9 अगस्त 2026 को “एक शाम मेरे राम के नाम” श्रृंखला के तहत 32वां संगीतमय सुंदरकांड पाठ आयोजित किया जाएगा। धार्मिक आयोजन में सकल समाज एवं सनातन धर्म प्रेमियों की सहभागिता रहेगी।

कार्यक्रम की शुरुआत शाम 6 बजे से होगी और यह आयोजन “राम जी की इच्छा तक” चलेगा। आयोजन के दौरान श्रद्धालु संगीतमय सुंदरकांड पाठ में शामिल होकर भगवान श्रीराम एवं हनुमान जी की आराधना करेंगे।

अगस्त में जन्मदिन और वैवाहिक वर्षगांठ वालों का होगा सम्मान

आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में अगस्त माह में जन्मदिन एवं वैवाहिक वर्षगांठ मनाने वाले लोगों का सम्मान किया जाएगा। साथ ही सामूहिक रूप से उनका जन्मदिन मनाया जाएगा।

पांच लोगों को वितरित किया जाएगा शिव महापुराण

पवित्र सावन माह के अवसर पर कार्यक्रम के दौरान पांच लोगों को शिव महापुराण का वितरण भी किया जाएगा। जिन श्रद्धालुओं का जन्मदिन अगस्त माह में आता है, वे इसकी जानकारी मंदिर के पंडित जी अथवा आयोजकों को देकर कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।

आयोजक श्री सुंदरकांड पारिवारिक मंडल, सोमेश्वर महादेव एवं मनोकामनेश्वर पंचमुखी हनुमान मंदिर, ललिता नगर, कोलार रोड, भोपाल ने श्रद्धालुओं से सपरिवार कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।

स्थान: सोमेश्वर महादेव एवं मनोकामनेश्वर पंचमुखी हनुमान मंदिर, ललिता नगर, कोलार रोड, भोपाल
दिनांक: 9 अगस्त 2026
समय: शाम 6 बजे से राम जी की इच्छा तक

चरण सेवक: पंडित मिथलेश गौतम
संपर्क: 8889700820

Previous articleमहिलाओं के खातों में आई महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त, सरकार ने जारी की राशि
Next articleBRICS डेलीगेट्स ने सराहा मध्यप्रदेश का प्राकृतिक सौंदर्य और समृद्ध लोक जीवन