अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ 9 अगस्त को भोपाल में टॉर्च लाइट मार्च

भोपाल। शहर में बढ़ते अवैध निर्माण, अतिक्रमण और अवैध भू-उपयोग के खिलाफ 9 अगस्त को टॉर्च लाइट मार्च निकाला जाएगा। संयुक्त रहवासी संघर्ष समिति, भोपाल द्वारा आयोजित इस मार्च में नागरिकों से शामिल होने की अपील की गई है।

मार्च शाम 7 बजे महावीर द्वार, 7 नंबर बस स्टॉप से शुरू होगा। आयोजकों का कहना है कि लगातार बढ़ती व्यावसायिक गतिविधियों और अवैध निर्माण के कारण आवासीय क्षेत्रों की शांति, सुरक्षा और मूल स्वरूप प्रभावित हो रहा है। कई कॉलोनियों में सड़कों पर वाहनों की आवाजाही और पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है।

समिति ने नागरिकों से अपने परिवारजनों, पड़ोसियों और मित्रों के साथ मार्च में शामिल होने तथा अपनी टॉर्च साथ लाने की अपील की है। आयोजकों के अनुसार मार्च का उद्देश्य अवैध भू-उपयोग, अतिक्रमण और अवैध निर्माण के खिलाफ नागरिकों की आवाज को मजबूत करना है।

Previous articleउज्जैन में न्यायाधीश अतिथि गृह का भूमिपूजन, CJI सूर्यकांत और CM डॉ. यादव रहे मौजूद
Next articleराहुल गांधी ने उठाया रोजगार का मुद्दा, प्रयागराज में बोले- 1000 युवाओं में केवल 12 को पक्की नौकरी