Vishvakarma Jyanti 2026: 17 सितंबर को निकलेगा भगवान विश्वकर्मा का भव्य चल समारोह, सतीश विश्वकर्मा होंगे कोर कमेटी के अध्यक्ष

भोपाल। सर्व विश्वकर्मा समाज समिति, भोपाल मध्य प्रदेश की विशेष बैठक रविवार को गुफा मंदिर, भोपाल में आयोजित की गई। बैठक में आगामी 17 सितंबर 2026 को भगवान विश्वकर्मा पूजन महोत्सव एवं भव्य चल समारोह आयोजित करने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया।

बैठक में तय किया गया कि इस वर्ष भगवान विश्वकर्मा का चल समारोह कोर कमेटी के नेतृत्व में आयोजित किया जाएगा। कोर कमेटी के अध्यक्ष के रूप में सतीश विश्वकर्मा को सर्वसम्मति से नियुक्त किया गया। उनके नेतृत्व में चल समारोह की पूरी व्यवस्था एवं आयोजन किया जाएगा।

चल समारोह की व्यवस्थाओं में कोर कमेटी के सदस्य विष्णु विश्वकर्मा, मनोज विश्वकर्मा, कमल विश्वकर्मा, ज्वाला प्रसाद विश्वकर्मा, विनोद विश्वकर्मा, अशोक विश्वकर्मा, धर्मेंद्र विश्वकर्मा, राजा राम विश्वकर्मा एवं बलराम विश्वकर्मा सहित अन्य सामाजिक बंधु सहयोग करेंगे।

प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी अग्रसेन चौराहा, इमामी गेट स्थित भगवान विश्वकर्मा मंदिर से चल समारोह प्रारंभ होकर छोला दशहरा मैदान तक निकाला जाएगा। समाजजनों ने समारोह को भव्य बनाने के लिए अधिक से अधिक सामाजिक बंधुओं की सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

बैठक में बड़ी संख्या में विश्वकर्मा समाज के सामाजिक बंधु उपस्थित रहे। समाजजनों ने भगवान विश्वकर्मा पूजन महोत्सव एवं चल समारोह को उत्साह और गरिमापूर्ण तरीके से आयोजित करने का संकल्प लिया।

Previous articleसावन शिवरात्रि के दिन कब करें महादेव का अभिषेक? भद्रा के साये के बीच जानें शुभ मुहूर्त
Next article‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत सीएम डॉ. यादव ने दिखाई तिरंगा यात्रा को हरी झंडी