कोलार में गोकुल स्वीट्स की बिल्डिंग पर नगर निगम की कार्रवाई का कांग्रेस ने किया विरोध, कार्रवाई रुकी

भोपाल। कोलार क्षेत्र के ललिता नगर चौराहे स्थित गोकुल स्वीट्स की बिल्डिंग पर नगर निगम भोपाल द्वारा की गई कार्रवाई को लेकर कांग्रेस ने विरोध जताया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि कार्रवाई राजनीतिक द्वेष और भाजपा के इशारे पर की गई।

कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई का विरोध किया और व्यापारी के समर्थन में आवाज उठाई। कांग्रेस के विरोध के बाद नगर निगम की कार्रवाई रोक दी गई।

इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि “कोलार में जहां-जहां भी अन्याय होगा, वहां कांग्रेस पार्टी आम जनता के साथ पूरी ताकत से खड़ी होगी। हम डरेंगे नहीं, लड़ेंगे।”

मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी भोपाल शहर अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना, कोलार ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल सिंह राठौड़, पूर्व सरपंच मंगल सिंह यादव, पूर्व पार्षद मनजीत सिंह मारण, प्रशांत चौहान, राघवेंद्र मीना, अनिल दुबे, ओमप्रकाश अहिरवार, बृजलाल साहू सहित कांग्रेस कार्यकर्ता, क्षेत्रीय रहवासी और व्यापारीगण मौजूद रहे।

कांग्रेस ने नगर निगम की कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच और व्यापारियों के हितों का ध्यान रखने की मांग की है।

Previous articleमहतारी वंदन योजना में बड़ा बदलाव! 40+ अविवाहित महिलाओं को भी मिल सकता है लाभ