चमोली टनल हादसे में 3 मजदूरों की मौत, 10 घायल; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

उत्तराखंड के चमोली जिले के पीपलकोटी में THDC की निर्माणाधीन टनल में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। टनल में अचानक मलबा और पानी घुसने से कई मजदूर इसकी चपेट में आ गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहत-बचाव अभियान शुरू किया गया।

बताया जा रहा है कि टनल में भूस्खलन के बाद मलबा और पानी तेजी से अंदर पहुंचा। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और बचाव दल मौके पर पहुंचे। अधिकारियों के मुताबिक, कई मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, जबकि कुछ के अंदर फंसे होने की सूचना थी।

हादसे में घायल मजदूरों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। प्रशासन की ओर से राहत और बचाव कार्य लगातार जारी रखा गया है। उत्तराखंड सरकार भी पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है।

Previous article‘वर्ल्ड कप जीतकर खत्म करना चाहता हूं करियर’, डेविड मिलर ने संन्यास को लेकर दिया बड़ा बयान
Next articleशिव-पार्वती की पूजा में चढ़ाएं ये फूल, हरियाली तीज पर मिलेगा सौभाग्य का आशीर्वाद