मध्यप्रदेश सिंचाई विभाग क्षेत्रीय स्पोर्ट्स क्लब भोपाल में खेल प्रतियोगिताएं आयोजित
भोपाल। 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में मध्यप्रदेश सिंचाई (जल संसाधन) विभाग क्षेत्रीय स्पोर्ट्स क्लब भोपाल के अध्यक्ष गिरीश दाड़कर के नेतृत्व में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता के तहत कैरम में अखिलेश श्रीवास्तव विजेता और मोहम्मद साजिद खान उपविजेता रहे। शतरंज में अभिषेक झा ने प्रथम तथा दिनेश श्रीवास्तव ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं टेबल टेनिस में संदीप साकल्ले विजेता और सतीश अग्रवाल उपविजेता रहे।
प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए स्पोर्ट्स क्लब के पदाधिकारियों ने प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। आयोजन का उद्देश्य खेल भावना को बढ़ावा देने के साथ विभागीय कर्मचारियों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और आपसी सहयोग की भावना विकसित करना रहा।
SOCIAL WELFARE NEWS | UTTAR PRADESH
UP Social Welfare Schemes 2026: पेंशन, छात्रवृत्ति, कन्या सुमंगला और विवाह सहायता समेत प्रमुख योजनाओं की पूरी जानकारी
उत्तर प्रदेश...