भोपाल के ललिता नगर में चतुर्थ वर्ष भव्य संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा एवं कृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन 4 सितंबर से
भोपाल: राजधानी के कोलार रोड स्थित ललिता नगर मार्केट में चौथे वर्ष भव्य संगीतमय ‘श्री कृष्ण जन्म उत्सव एवं श्रीमद् भागवत कथा’ का आयोजन किया जाएगा। ललिता नगर मार्केट और राजहर्ष के रहवासियों व व्यापारियों द्वारा आयोजित इस धार्मिक महोत्सव में कथा का वाचन प्रसिद्ध कथा वाचक पं. भूपेंद्र बिलगैया (भोले महाराज) करेंगे।
धार्मिक आयोजन की शुरुआत 4 सितंबर को प्रातः 10 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ होगी। इसके बाद 4 से 10 सितंबर तक प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से शाम 6 बजे तक दुर्गा मंदिर के सामने वाचनालय मैदान में संगीतमय कथा का आयोजन होगा। कथा समापन के अगले दिन, 11 सितंबर को दोपहर 1 बजे से विशाल प्रसादी और भंडारे का आयोजन रहेगा।
आयोजन समिति के सदस्यों—हरीश यादव, प्रकाश वर्मा, प्रशांत रावत और अवतार सिंह दांगी ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ अर्जित करने की अपील की है।
विशेष जानकारी | मन की बात
पहले 14 मिनट के प्रसारण से 100वें एपिसोड और 2026 के आधिकारिक
रेडियो आर्काइव तक की महत्वपूर्ण तारीखें।
शुरुआत
3 अक्टूबर 2014
अवसर
विजयादशमी
पहला...
सीहोर। ग्राम पंचायत सोनकच्छ में मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के प्रायोजन में आयोजित तीन दिवसीय जैविक अपशिष्ट प्रबंधन एवं जैविक खेती प्रशिक्षण कार्यक्रम...