भोपाल में सजेगा बुंदेली संस्कृति का रंग, 4 से 6 अक्टूबर तक जुटेंगी नामचीन हस्तियां
भोपाल। राजधानी भोपाल में बुंदेलखंड की संस्कृति, लोककला और परंपराओं को नई पीढ़ी से जोड़ने के उद्देश्य से तीन दिवसीय ‘बुंदेली समागम एवं GenZ क्रिएटर संवाद’ का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम 4 से 6 अक्टूबर तक रवींद्र भवन स्थित अंजनी सभागार में आयोजित होगा। दर्शकों के लिए प्रवेश निःशुल्क रहेगा।
कार्यक्रम प्रतिदिन सुबह 11 बजे से रात 10 बजे तक चलेगा। आयोजन में राजनीति, धर्म, सिनेमा, खेल और लोक संगीत से जुड़ी कई हस्तियां शामिल होंगी।
पहले दिन शामिल होंगे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री
4 अक्टूबर को कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, बागेश्वर धाम के पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, महिला क्रिकेटर क्रांति गौड़, गायक सुनील लोधी, टीवी अभिनेत्री चाहत पांडे और राई लोकगायक जित्तू खरे सहित अन्य अतिथि शामिल होंगे।
वहीं, 5 अक्टूबर को अभिनेता इश्तियाक खान और 6 अक्टूबर को बॉलीवुड निर्देशक एवं लेखक राज शांडिल्य कार्यक्रम में शामिल होंगे।
लोककला और GenZ क्रिएटर संवाद रहेगा खास आकर्षण
समागम में बुंदेली लोककला, पारंपरिक नृत्य और लोक संगीत की प्रस्तुतियों के माध्यम से बुंदेलखंड की सांस्कृतिक विरासत को मंच दिया जाएगा। इसके साथ ही GenZ क्रिएटर संवाद के जरिए युवा क्रिएटर्स को अपनी रचनात्मकता, विचार और अनुभव साझा करने का अवसर मिलेगा।
आयोजकों का उद्देश्य बुंदेली संस्कृति और परंपराओं को डिजिटल दौर की नई पीढ़ी से जोड़ना और उन्हें व्यापक स्तर पर पहचान दिलाना है।
इस तीन दिवसीय आयोजन का आयोजन ‘बुंदेली बौछार’ के संपादक सचिन चौधरी द्वारा किया जा रहा है।
गुजरात। गुजरात सरकार ने बर्दा वन्यजीव अभयारण्य (Barda Wildlife Sanctuary) में रहने वाले मालधारी परिवारों के स्वैच्छिक पुनर्वास के लिए नई योजना की घोषणा...
विशेष जानकारी | मन की बात
पहले 14 मिनट के प्रसारण से 100वें एपिसोड और 2026 के आधिकारिक
रेडियो आर्काइव तक की महत्वपूर्ण तारीखें।
शुरुआत
3 अक्टूबर 2014
अवसर
विजयादशमी
पहला...
सीहोर। ग्राम पंचायत सोनकच्छ में मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के प्रायोजन में आयोजित तीन दिवसीय जैविक अपशिष्ट प्रबंधन एवं जैविक खेती प्रशिक्षण कार्यक्रम...