JEE Advanced 2027: 23 मई को होगी परीक्षा, IIT दिल्ली ने लॉन्च की आधिकारिक वेबसाइट

नई दिल्ली। जेईई एडवांस्ड 2027 की परीक्षा 23 मई 2027 को आयोजित की जाएगी। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) दिल्ली ने परीक्षा की आधिकारिक वेबसाइट लॉन्च कर दी है। साथ ही परीक्षा में शामिल होने के लिए पात्रता मानदंड भी जारी कर दिए हैं।

IIT दिल्ली को JEE Advanced 2027 की परीक्षा आयोजित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। परीक्षा की तारीख घोषित होने के बाद इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए अब परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार अपनी तैयारी की योजना बनाना आसान होगा।

जेईई एडवांस्ड देश की प्रमुख इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं में शामिल है। इसके माध्यम से सफल अभ्यर्थियों को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (IIT) में प्रवेश का अवसर मिलता है।

JEE Advanced 2027: महत्वपूर्ण जानकारी

  • परीक्षा तिथि: 23 मई 2027
  • आयोजन संस्थान: IIT दिल्ली
  • आधिकारिक वेबसाइट: https://jeeadv.ac.in/
  • पात्रता मानदंड: जारी

विद्यार्थी परीक्षा और पात्रता से संबंधित विस्तृत जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।

Previous articleछत्तीसगढ़ के शहरों में बिछेगा गैस पाइपलाइन का जाल, 21 लाख घरों तक PNG कनेक्शन पहुंचाने की तैयारी
Next articleMPPSC: सहायक संचालक कृषि विकास की मुख्य परीक्षा 22 नवंबर को, इंदौर सहित कई केंद्रों पर होगा आयोजन