कोलार रोड की कान्हा कुंज कॉलोनी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया दीपावली मिलन समारोह, भजन-गीतों से सजी शाम

भोपाल। कोलार रोड स्थित कान्हा कुंज कॉलोनी में रहवासी परिवारों की ओर से दीपावली मिलन समारोह का आयोजन हर्षोल्लास और आत्मीयता के साथ किया गया। कार्यक्रम में कॉलोनी के सभी रहवासियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं देकर पर्व की खुशियां साझा कीं।

समारोह में भक्ति गीतों और मधुर भजनों की प्रस्तुतियों ने उत्सव के माहौल को भक्तिमय बना दिया। रहवासी परिवारों ने एक साथ समय बिताते हुए आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का संदेश दिया।

इस अवसर पर रहवासी राहुल बबेले ने कहा कि कॉलोनी में इस तरह के सामूहिक आयोजन नियमित रूप से होते रहने चाहिए। ऐसे कार्यक्रमों से रहवासियों के बीच आपसी मेलजोल बढ़ता है, सामाजिक एकता मजबूत होती है और परिवारों को एक-दूसरे के साथ जुड़ने का अवसर मिलता है।

कार्यक्रम का समापन हर्षोल्लास और आत्मीय वातावरण में हुआ। इस दौरान रहवासियों ने भविष्य में भी ऐसे सामूहिक आयोजनों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।

 

Previous articleअयोध्या से जनकपुर धाम तक चलेगी साप्ताहिक ट्रेन, भारतीय रेलवे ने दी मंजूरी; 604 KM का होगा सफर
Next articleयूपी सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में बरेली का जलवा बरकरार, फिर बना प्रदेश का नंबर-1 जिला