सिवनी पुलिस पर CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन, ASP दीपक मिश्रा समेत 6 निलंबित

सिवनी। पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाले सिवनी प्रकरण में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कड़ा रुख अपनाया है। युवक को NDPS एक्ट में फंसाने की कथित धमकी और होटल संचालक से हर महीने 25 हजार रुपये वसूली के आरोपों के मामले में मुख्यमंत्री के निर्देश पर ASP दीपक मिश्रा, SDOP चंचलेश मरकाम समेत छह पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

इस गंभीर मामले में सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की थी। वायरल वीडियो और शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री ने निष्पक्ष एवं विस्तृत जांच के निर्देश भी दिए हैं। मुख्यमंत्री के इस एक्शन को पुलिस महकमे में जवाबदेही तय करने का कड़ा संदेश माना जा रहा है।

Previous article80% की शर्त खत्म! अब 40% दिव्यांगता पर मिलेगी पेंशन, बच्चों को भी लाभ
Next articleसात साल की अवैध कैद पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, छत्तीसगढ़ सरकार देगी 30 लाख रुपये