भोपाल। हिन्दू नववर्ष चैत नवरात्र कोलार उपनगर में धूम धाम से मनाया जा रहा है आज प्रथम दिन धर्मश्री उत्सव समिति विनीत कुंज कोलार द्वारा विनीत कुंज चौराहे से विशाल ध्वज यात्रा निकाली गई और मनोकामनेश्वर मंदिर एवं खेड़ापति मंदिर, श्रीराम मन्दिर विनीत कुँज पर ध्वज चढ़ा कर सफलता पूर्वक संपन्न हुई। समिति के अध्यक्ष वरुण पंडित प्रजापति ने बताया गया कि हिन्दू नववर्ष, चैत्र नवरात्र, गुड़ी पड़वा के अवसर पर ध्वज यात्रा निकली गई, जिसमें महिलाओं ने भी बढ़-चढ़ कर ध्वज यात्रा में भाग लिया। यात्रा समापन के बाद माता रानी को 101 चुनरी भक्तों द्वारा समर्पित की गई। उसके पश्चात माता की महाआरती कर प्रसाद वितरण भी किया गया। इस अवसर पर अशोक मालवीय, ओमप्रकाश गुरेले,अनुराग पाठक, ललित चतुर्वेदी, डॉ धीरज शुक्ला, संजीव गुप्ता, धीरज पांडेय, अविनाश भारद्वाज, सुमन सिंह, प्रदीप पाटीदार, अनूप बेस, नवनीत श्रीवास्तव, राजेश शर्मा, आशुतोष खुल्वे, लक्ष्मण जाट, शरद प्रजापति, नितिन, ललित सेन एवं पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे.
Social News
मध्यप्रदेश में ‘सृजन संवाद’ अभियान शुरू, हर शनिवार स्कूलों में पुलिस पढ़ाएगी कानून और...
भोपाल। मध्यप्रदेश में विद्यार्थियों को कानून, साइबर सुरक्षा, राष्ट्रीय सुरक्षा और जिम्मेदार नागरिकता के प्रति जागरूक बनाने के उद्देश्य से 'सृजन संवाद' अभियान की राज्यव्यापी शुरुआत हो गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा...
युवाओं को नशे से बचाने की पहल Nasha Mukt Yuva Campaign में 100 सप्ताह...
युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए सरकार का बड़ा अभियान, स्कूल-कॉलेजों से लेकर गांवों तक चलेंगे कार्यक्रम
नई दिल्ली। युवाओं को नशे की लत से बचाने और समाज में नशा मुक्ति का संदेश...
सी.आर.सी.भोपाल द्वारा स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित
भोपाल। समेकित क्षेत्रीय कौशल विकास, पुनर्वास एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण केंद्र (CRC), भोपाल द्वारा स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय (IGRMS), भोपाल के सहयोग से एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया...
MP में महिला-बाल योजनाओं को मिलेगी नई ताकत, मंत्री भूरिया ने अधिकारियों को दिए...
भोपाल, 24 जुलाई 2026। प्रदेश सरकार ने महिलाओं और बच्चों के सशक्तीकरण तथा संरक्षण से जुड़े कार्यक्रमों को गति देने के लिए एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक पहल की है। महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री...
मध्यप्रदेश सरकार की सामाजिक कल्याण योजनाओं से जरूरतमंदों को मिल रहा सहारा
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न सामाजिक कल्याण कार्यक्रमों का उद्देश्य समाज के कमजोर, जरूरतमंद और वंचित वर्गों को आर्थिक एवं सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना है। सरकार की योजनाओं के माध्यम से महिलाओं, बुजुर्गों,...
गांवों के विकास को नई उड़ान देगी गुजरात की अटलवाड़ी योजना, ग्रामीण सुविधाओं पर...
गांधीनगर: गुजरात सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों को मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक नई पहल शुरू की है। अटलवाड़ी योजना के माध्यम से गांवों में विकास कार्यों को बढ़ावा देने, बुनियादी सुविधाओं...

























