मुंबई, वैश्विक बाजार के सकारात्मक रुझान के बावजूद स्थानीय स्तर पर सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की दिग्गज कंपनियों टीसीएस और इंफोसिस के कमजोर तिमाही नतीजे से हतोत्साहित निवेशकों की आईटी और टेक समेत पांच समूहों में हुई भारी बिकवाली के दबाव में आज शेयर बाजार की पिछले नौ दिनों की तेजी थम गई और दोनों मानक सूचकांक सेंसेक्स एवं निफ्टी आधे प्रतिशत से अधिक की गिरावट पर रहे।बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 520.25 अंक अर्थात 0.86 प्रतिशत का गोता लगाकर 60 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे 59910.75 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 121.15 अंक यानी 0.68 प्रतिशत टूटकर 17706.85 अंक पर आ गया। हालांकि बीएसई की दिग्गज कंपनियों के विपरीत मझौली और छोटी कंपनियों के शेयरों में लिवाली हुई, जिससे मिडकैप 0.56 प्रतिशत की बढ़त लेकर 24,858.39 अंक और स्मॉलकैप 0.13 प्रतिशत बढ़कर 28,186.48 अंक पर रहा।इस दौरान बीएसई में कुल 3768 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 1849 में लिवाली जबकि 1737 में बिकवाली हुई वहीं 182 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह एनएसई में 31 कंपनियों हरे जबकि शेष 19 लाल निशान पर रही।बीएसई के पांच समूहों में भारी बिकवाली हुई। इस दौरान आईटी 4.77, टेक 4.56, हेल्थकेयर 0.47, इंडस्ट्रियल्स 0.46, दूरसंचार 0.69 और कैपिटल गुड्स समूह के शेयर 0.66 प्रतिशत लुढ़क गए। वहीं, शेष समूहों में 1.19 प्रतिशत तक की तेजी रही।इस दौरान अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर तेजी का रुख रहा। ब्रिटेन का एफटीएसई 0.42, जर्मनी का डैक्स 0.02, जापान का निक्केई 0.07, हांगकांग का हैंगसेंग 1.68 और चीन का शंघाई कंपोजिट 1.42 प्रतिशत चढ़ गया।
रक्षाबंधन से पहले महिलाओं को तोहफा, आज जारी होगी महतारी वंदन की 31वीं किस्त
News Update - 0
छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज, 25 अगस्त को महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त की राशि जारी करेंगे। मुख्यमंत्री बालोद...
सीएम योगी का रायबरेली को बड़ा तोहफा, 879 करोड़ की 346 विकास परियोजनाओं की...
News Update - 0
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को रायबरेली दौरे के दौरान जिले को 879 करोड़ रुपये से अधिक की 346 विकास परियोजनाओं...
अनुसूचित जाति (SC) समुदाय के लिए गुजरात में PM-AJAY के लिए विशेष मॉनिटरिंग यूनिट
गांधीनगर, 18 अगस्त 2026: गुजरात सरकार ने अनुसूचित जाति (SC) समुदाय के सामाजिक-आर्थिक सशक्तीकरण के लिए केंद्र की प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना (PM-AJAY)...
महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता पर CM साय का जोर, स्व-सहायता समूहों को मिल रहे...
News Update - 0
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने पर सरकार के विशेष फोकस को दोहराया है।...
सफाई कर्मचारियों के लिए Missed Call Facility अब आसानी से दर्ज होगी Complaint
नई दिल्ली। सफाई कर्मचारियों की गरिमा, सुरक्षा और सामाजिक अधिकारों को केंद्र में रखते हुए राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग (NCSK) रविवार, 23 अगस्त 2026...
























