भोपाल, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर दिए कथित बयान के मामले में कांग्रेस पर हमला बोलते हुए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस भूल जाती है कि प्रधानमंत्री मोदी पर ‘बाबा नीलकंठ’ की कृपा है, वे सारा विष पी लेते हैं। चौहान ने सोशल मीडिया पर वायरल खड़गे के बयान संबंधित वीडियो को ट्वीट करते हुए कहा कि राहुल गांधी की ‘मोहब्बत की दुकान’ में खड़गे जी ‘नफरत’ बेच रहे हैं। वे भूल जाते हैं कि प्रधानमंत्री मोदी पर बाबा नीलकंठ की कृपा है, वह सारा विष पी लेते हैं।वहीं चौहान के ट्वीट के संदर्भ में पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा, ‘माननीय शिवराज जी, माननीय खड़गे जी ने जो नहीं कहा है, आप वह उनके मुँह में डालकर जानबूझकर दलित समाज का अपमान कर रहे हैं। आख़िर आपके पेट में इस बात पर क्यों दर्द है कि दलित समुदाय का लाल आज कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष है।’साथ ही उन्होंने कहा, ‘एक बात और कि कहीं आप झूठे बयान के ज़रिये प्रधानमंत्री पर तंज तो कसना नहीं चाह रहे। एक बात समझ लीजिए कि प्रधानमंत्री पार्टी का नहीं होता देश का होता है। उनके बारे में अफ़वाहें फैलाना बहुत अमर्यादित आचरण है।’खड़गे का एक बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे मोदी के संदर्भ में आपत्तिजनक टिप्पणी देते हुए सुनाई दे रहे हैं। ये बयान कर्नाटक चुनाव प्रचार के दौरान का बताया जा रहा है।
रक्षाबंधन से पहले महिलाओं को तोहफा, आज जारी होगी महतारी वंदन की 31वीं किस्त
News Update - 0
छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज, 25 अगस्त को महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त की राशि जारी करेंगे। मुख्यमंत्री बालोद...
सीएम योगी का रायबरेली को बड़ा तोहफा, 879 करोड़ की 346 विकास परियोजनाओं की...
News Update - 0
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को रायबरेली दौरे के दौरान जिले को 879 करोड़ रुपये से अधिक की 346 विकास परियोजनाओं...
अनुसूचित जाति (SC) समुदाय के लिए गुजरात में PM-AJAY के लिए विशेष मॉनिटरिंग यूनिट
गांधीनगर, 18 अगस्त 2026: गुजरात सरकार ने अनुसूचित जाति (SC) समुदाय के सामाजिक-आर्थिक सशक्तीकरण के लिए केंद्र की प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना (PM-AJAY)...
महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता पर CM साय का जोर, स्व-सहायता समूहों को मिल रहे...
News Update - 0
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने पर सरकार के विशेष फोकस को दोहराया है।...
सफाई कर्मचारियों के लिए Missed Call Facility अब आसानी से दर्ज होगी Complaint
नई दिल्ली। सफाई कर्मचारियों की गरिमा, सुरक्षा और सामाजिक अधिकारों को केंद्र में रखते हुए राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग (NCSK) रविवार, 23 अगस्त 2026...
























