दिल्ली 12 मई/ केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने शुक्रवार को 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिये। सीबीएसई की 10 वीं कक्षा का उत्तीर्ण प्रतिशत 93.12 प्रतिशत रहा तथा जवाहर नवोदय विद्यालयों और केंद्रीय विद्यालयों के परिणाम सभी स्कूलों में सबसे उत्कृष्ट रहे। सीबीएसई के अनुसार त्रिवेंद्रम 99.91 प्रतिशत के साथ सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला क्षेत्र रहा है। इसके बाद बेंगलुरु 99.18 प्रतिशत, चेन्नई 99.14 प्रतिशत, अजमेर 97.27 प्रतिशत और पुणे 96.92 प्रतिशत का स्थान रहा। गत 14 फरवरी से शुरू हुई और 21 मार्च को संपन्न 10वीं की परीक्षा में कुल 21,86,485 छात्रों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था। इसी के साथ ही सीबीएसई ने 12वीं कक्षा के नतीजे भी जारी किए, जिसमें कुल उत्तीर्ण प्रतिशत घटकर 87.33 प्रतिशत रह गया। छात्राओं ने 90.68 प्रतिशत के साथ छात्रों को पीछे छोड़ दिया। उत्तीर्ण छात्रों का प्रतिशत 84.67 प्रतिशत रहा है। बारहवीं कक्षा के परिणामों में त्रिवेंद्रम 99.91 प्रतिशत के साथ सबसे आगे रहा जबकि बेंगलुरु 98.64 प्रतिशत और चेन्नई 97.40 प्रतिशत के साथ दूसरे एवं तीसरे स्थान पर रहे। दिल्ली वेस्ट 93.24 फीसदी के साथ चौथे स्थान पर रहा। बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
रक्षाबंधन से पहले महिलाओं को तोहफा, आज जारी होगी महतारी वंदन की 31वीं किस्त
News Update - 0
छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज, 25 अगस्त को महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त की राशि जारी करेंगे। मुख्यमंत्री बालोद...
सीएम योगी का रायबरेली को बड़ा तोहफा, 879 करोड़ की 346 विकास परियोजनाओं की...
News Update - 0
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को रायबरेली दौरे के दौरान जिले को 879 करोड़ रुपये से अधिक की 346 विकास परियोजनाओं...
अनुसूचित जाति (SC) समुदाय के लिए गुजरात में PM-AJAY के लिए विशेष मॉनिटरिंग यूनिट
गांधीनगर, 18 अगस्त 2026: गुजरात सरकार ने अनुसूचित जाति (SC) समुदाय के सामाजिक-आर्थिक सशक्तीकरण के लिए केंद्र की प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना (PM-AJAY)...
महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता पर CM साय का जोर, स्व-सहायता समूहों को मिल रहे...
News Update - 0
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने पर सरकार के विशेष फोकस को दोहराया है।...
सफाई कर्मचारियों के लिए Missed Call Facility अब आसानी से दर्ज होगी Complaint
नई दिल्ली। सफाई कर्मचारियों की गरिमा, सुरक्षा और सामाजिक अधिकारों को केंद्र में रखते हुए राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग (NCSK) रविवार, 23 अगस्त 2026...




















