मुंबई, वैश्विक बाजार की गिरावट के दबाव में स्थानीय स्तर पर कमोडिटीज, दूरसंचार, यूटिलिटीज, तेल एवं गैस और पावर समेत 13 समूहों में हुई लिवाली के बावजूद आज शेयर बाजार में मामूली बढ़त रही।बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 18.11 अंक बढ़कर 61,981.79 अंक नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 33.60 अंक चढ़कर 18,348 अंक पर पहुंच गया। इसी तरह बीएसई का मिडकैप 0.43 प्रतिशत की तेजी लेकर 26,454.28 अंक और स्मॉलकैप 0.11 बढ़कर 29,903.15 अंक पर रहा।इस दौरान बीएसई में कुल 3624 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ जिनमें से 1775 में लिवाली 1733 में बिकवाली हुई वहीं 116 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह निफ्टी की 27 कंपनियां हरे जबकि शेष 23 लाल निशान पर रही।बीएसई के 13 समूहों को लिवाली का समर्थन रहा। इस दौरान कमोडिटीज 0.91, सीडी 0.37, ऊर्जा 0.66, एफएमसीजी 0.27, वित्तीय सेवाएं 0.17, हेल्थकेयर 0.33, दूरसंचार 0.56, यूटिलिटीज 1.37, ऑटो 0.64, बैंकिंग 0.05, धातु 0.57, तेल एवं गैस 0.92 और पावर समूह के शेयरों में 1.18 प्रतिशत की तेजी रही।विश्व बाजार में गिरावट का रुख रहा। इस दौरान जर्मनी का डैक्स 0.18, जापान का निक्केई 0.42, हांगकांग का हैंगसैंग 1.25, दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.41 और चीन का शंघाई कंपोजिट 1.52 प्रतिशत लुढ़का गया जबकि ब्रिटेन के एफटीएसइ में 0.16 प्रतिशत की बढ़त रही।शुरूआती कारोबार में सेंसेक्स 134 अंक की तेजी लेकर 62,098.16 अंक पर खुला और दमदार लिवाली के बल पर दोपहर से पहले 62,245.19 अंक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। कारोबार के अंतिम चरण में हुई बिकवाली के दबाव में यह 61,914.40 अंक के निचले स्तर तक लुढ़क गया। अंत में संभालते हुए यह पिछले दिवस के 61,963.68 अंक के मुकाबले 0.03 प्रतिशत की बढ़त के साथ 61,981.79 अंक पर रहा।इसी तरह निफ्टी भी 49 अंक बढ़कर 18,362.90 अंक पर खुला और सत्र के दौरान 18,419.75 अंक के उच्चतम जबकि 18,324.20 अंक के निचले स्तर पर रहा। अंत में पिछले सत्र के 18,314.40 अंक की तुलना में 0.18 प्रतिशत उठकर 18,348 अंक पर पहुंच गया।इस दौरान सेंसेक्स की मुनाफा कमाने वाली कंपनियों में बजाज फिनसर्व 1.75, टाटा मोटर्स 1.18, एशियन पेंट 1.07, आईटीसी 1.00, इंडसएंड बैंक 0.98, एसबीआई 0.76, टाटा स्टील 0.71, विप्रो 0.53, इन्फोसिस 0.51, मारुति 0.48, आईसीआईसीआई बैंक 0.24, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.23 और एनटीपीसी 0.06 प्रतिशत शामिल रही।वहीं, टेक महिंद्रा 1.21, टाइटन 1.11, एचसीएल टेक 1.07, कोटक बैंक 0.97, एलटी 0.88, सन फार्मा 0.65, अल्ट्रासिमको 0.50, भारती एयरटेल 0.35, नेस्ले इंडिया 0.27, एक्सिस बैंक 0.26, एचडीएफसी बैंक 0.23, बजाज फाइनेंस 0.19, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.14, पावर ग्रिड 0.13, एचडीएफसी 0.10, टीसीएस 0.07 और रिलायंस ने 0.02 प्रतिशत का नुकसान उठाया।
रक्षाबंधन से पहले महिलाओं को तोहफा, आज जारी होगी महतारी वंदन की 31वीं किस्त
News Update - 0
छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज, 25 अगस्त को महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त की राशि जारी करेंगे। मुख्यमंत्री बालोद...
सीएम योगी का रायबरेली को बड़ा तोहफा, 879 करोड़ की 346 विकास परियोजनाओं की...
News Update - 0
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को रायबरेली दौरे के दौरान जिले को 879 करोड़ रुपये से अधिक की 346 विकास परियोजनाओं...
अनुसूचित जाति (SC) समुदाय के लिए गुजरात में PM-AJAY के लिए विशेष मॉनिटरिंग यूनिट
गांधीनगर, 18 अगस्त 2026: गुजरात सरकार ने अनुसूचित जाति (SC) समुदाय के सामाजिक-आर्थिक सशक्तीकरण के लिए केंद्र की प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना (PM-AJAY)...
महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता पर CM साय का जोर, स्व-सहायता समूहों को मिल रहे...
News Update - 0
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने पर सरकार के विशेष फोकस को दोहराया है।...
सफाई कर्मचारियों के लिए Missed Call Facility अब आसानी से दर्ज होगी Complaint
नई दिल्ली। सफाई कर्मचारियों की गरिमा, सुरक्षा और सामाजिक अधिकारों को केंद्र में रखते हुए राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग (NCSK) रविवार, 23 अगस्त 2026...
























